रुस के हमले के बाद करीब 1.20 लाख यूक्रेनियों ने छोड़ा देश, पड़ोसी देशों में शरण लेने को मजबूर

Spread the love

नई दिल्ली। बीते तीन दिनों से रुस व यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध से दोनों देशों के नागरिकों में चिंताए बढ़ी हुई हैं। रूस की ओर से किए गए हमले के बाद तीन दिनों में करीब 1.20 लाख यूक्रेनियों ने देश छोड़ा है। संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी ने शनिवार को यह दावा किया। एजेंसी ने कहा कि पलायन करने वाले सभी लोगों ने यूक्रेन के पड़ोसी देशों में शरण ली है। एजेंसी के मुताबिक रूस की ओर से राजधानी कीव पर कब्जे की कोशिश के चलते यूक्रेनी अपना सामान बांध भाग रहे हैं और यह संख्या लगतार बढ़ रही है।
संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी हाई कमिश्नर की प्रवक्ता शाबिया मंटू ने कहा, करीब 1,16,000 लोग अब तक अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर चुके हैं। यह संख्या हर घंटे बढ़ रही है। एजेंसी का आकलन है कि स्थिति और खराब होने पर करीब 40 लाख लोग यूक्रेन छोड़ कर दूसरे देशों में आश्रय लेने के लिए जा सकते हैं। मंटू ने बताया कि अधिकतर लोग पड़ोसी पोलैंड, माल्डोवा, हंगरी, रोमानिया और स्लोवाकिया जा रहे हैं और कुछ बेलारूस भी जा रहे हैं। कुछ रूसी सैनिक बेलारूस के रास्ते भी यूक्रेन में दाखिल हुए हैं।
पोलैंड की सरकार ने शनिवार की सुबह बताया कि करीब एक लाख लोग गत 48 घंटे में यूक्रेन की सीमा पार कर उसके देश में आए हैं। पोलिस प्रसारक टीवीएन 24 की खबर के मुताबिक यूक्रेन से पोलैंड में दाखिल होने वाले मेडिका सीमा पर वाहनों की करीब 15 किलोमीटर लंबी कतार है जो पोलैंड में दाखिल होना चाहते हैं।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    कर्नाटक के DGP रामचंद्र राव का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने दी कार्रवाई की चेतावनी

    Spread the love

    Spread the loveबेंगलुरु। सोशल मीडिया पर सोमवार को एक वीडियो व्यापक रूप से प्रसारित हुआ जिसमें कथित तौर पर कर्नाटक के डीजीपी (नागरिक अधिकार प्रवर्तन) के. रामचंद्र राव महिलाओं के साथ…

    कॉमिक कॉन में बिखरेंगे कला के रंग, जैन खान की कलाकृतियों का लगेगा बूथ

    Spread the love

    Spread the loveदिल्ली। कॉमिक कॉन दिल्ली में RAYZ आर्ट का आयोजन होने जा रहा है। 5 से 7 दिसंबर तक इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में ज़ैन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    चोरी के शक में दोस्त बना दुश्मन, शराब पार्टी बुलाकर रची खौफनाक साजिश

    चोरी के शक में दोस्त बना दुश्मन, शराब पार्टी बुलाकर रची खौफनाक साजिश

    गदरपुर फायरिंग कांड में बड़ा खुलासा, यूथ कांग्रेस के दो पूर्व पदाधिकारी समेत चार गिरफ्तार

    गदरपुर फायरिंग कांड में बड़ा खुलासा, यूथ कांग्रेस के दो पूर्व पदाधिकारी समेत चार गिरफ्तार