ऑनलाइन विवाह पंजीकरण व वसीयत के विरोध में अधिवक्ताओं का धरना पन्द्रहवें दिन जारी

Spread the love

रूद्रपुर। वसीयत व विवाह पंजीकरण के कार्यों से अधिवक्तागण एवं दस्तावेज लेखकों को हटाये जाने तथा यूसीसी वेबसाइट पर पोर्टल बनाये जाने व पेपर लैस ऑनलाइन पंजीकरण के कार्यों से उन्हें वंचित न किये जाने की मांगों को लेकर पन्द्रहवें दिन भी वकीलों व दस्तावेज लेखकों का धरना जारी रहा।
धारना स्थल पर वरिष्ठ अधिवक्ता निरंजन पंत ने कहा कि सरकार अधिावक्ताओं के विरू) नये कानून व अधिनियम लाकर उन्हें उनके कार्यों से विरत करने का काम कर रही है बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण बात है कि जो अधिवक्ता वर्ग हमेशा दूसरों के हितों के लिए लड़ता है आज उसे सड़कों पर आकर अपने लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड सरकार द्वारा यूसीसी लागू करने के पश्चात विवाह व इच्छा प= पंजीकरण के कार्यों से अधिवक्ताओं व दस्तावेज लेखकों की सहभागिता से उन्हें बाहर कर दिया गया है और अब पैपर लैस ऑनलाईन रजिस्ट्रीकरण के कार्य से भी सरकार द्वारा उन्हें बाहर किया जा सकता है, जिसे किसी भी दशा में बर्दाशत नहीं किया जायेगा। उन्होंने कहा कि सम्पूर्ण उत्तराखंड के अधिवक्ता लगातार अपना कार्य बहिष्कार करके आन्दोलन कर रहे है और सरकार से मांग कर रहे है कि यूसीसी पोर्टल से सीएसी सेंटरों को हटाकर उनका पोर्टल बनाया जाए और भविष्य में पेपर लैस पंजीकरण के कार्यों से उन्हे अलग न किया जाये लेकिन सरकार द्वारा अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है। एडवोकेट निरंजन पंत ने पूरे राज्य के अधिवक्ताओं से अपील की है कि जब तक सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं करती है तब तक वह अपना संघर्ष जारी रखेंगे। वहीं अधिवक्ताओं व दस्तावेज लेखकों ने स्पष्ट किया कि जब तक सरकार अधिवक्ताओं व दस्तावेज लेखकों को शामिल नहीं करती है तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
धारना स्थल पर एडवाकेट प्रमोद मित्तल, गुरदीप सिंह, दिवाकर पाण्डेय, मुनीश गिरी, अशोक चन्द्र, भजन बत्र, अशोक कुमार सागर, जसपाल सिंह, महिपाल सिंह, सुनील कुमार, जगदीज कुमार, राजीव सक्सेना, उदय राठौर, रोहन मिश्रा, गणेज चन्द्र, ‘ाुभम तिवारी, दलजीत सिंह, राजेज विज्वास, विपेन्द्र कुमार गुप्ता, नरेन्द्र सिंह बि”ट, दस्तावेज लेखक चंचल सिंह धापोला, शेखर शर्मा, कपिल छाबड़ा, सगीर अहमद, उत्तम मण्डल, पृथ्वी, भुवन अवस्थी, सुनील बजाज, गौरव सक्सेना, मजहर रिजवी सहित तमाम अधिावक्ता व दस्तावेज लेखक एवं स्टाम्प विक्रेता मौजूद रहे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी