कांग्रेस विधायक कर रहे हैं अपने पद का दुरुपयोग: शुक्ला विधायक बेहड़ के खिलाफ शुरू किया सांकेतिक सत्याग्रह आंदोलन

रुद्रपुर। पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने भाजपा समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट गेट पर किच्छा के कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ के खिलाफ सांकेतिक सत्याग्रह आंदोलन शुरू किया। शुक्ला ने आरोप लगाया कि विधायक अपने पद का दुरुपयोग कर भू-माफियाओं, खनन माफियाओं और आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को संरक्षण दे रहे हैं। पूर्व विधायक शुक्ला ने कहा कि तिलक राज बेहड़ पुलिस और प्रशासन पर गलत लोगों के खिलाफ कार्रवाई न करने का दबाव बना रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जो अधिकारी उनकी बात नहीं मानते, उन्हें विधायक सार्वजनिक रूप से धमकाते हैं और उनके स्थानांतरण या झूठे मामलों में फंसाने की चेतावनी देते हैं।
गुरुवार को  कलेक्ट्रेट गेट पर  सत्याग्रह आंदोलन के दौरान शुक्ला ने ग्राम दरऊ में भू-माफिया हाजी सरवर यार खां द्वारा 40 वर्षों से अवैध रूप से कब्जाई गई भूमि का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि इस 30 एकड़ भूमि पर गौशाला बनाने का प्रस्ताव जिला प्रशासन ने उत्तराखंड शासन को भेजा था, लेकिन अब फिर से माफियाओं ने विधायक के संरक्षण में इस पर कब्जा कर लिया है और गेहूं की फसल बो दी है।
पूर्व विधायक ने मांग की कि विधायक तिलकराज बेहड़ को नैतिकता के आधार पर अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। साथ ही, उन्होंने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।इस दौरान मेयर रुद्रपुर विकास शर्मा, मेयर काशीपुर दीपक बाली, गूलरभोज के चेयरमैन सतीश चुघ, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, भाजपा जिला अध्यक्ष काशीपुर गुंजन सुखीजा,मीना शर्मा, कविता मान, वंदना कुशवाहा, रेनू यादव, दीपा राय, बंटी खुराना, अक्षय अरोड़ा, प्रियंका, रोशन अरोड़ा, गगन कंबोज, सुरेश कोहली, पिंकी डिमरी आदि शामिल रहे।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद