निकाय चुनाव  की  सरगर्मियों के बीच पूर्व विधायक ठुकराल का एक और  ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल  विधायक शिव अरोरा ने खोला मोर्चा,  कार्रवाई की मांग 

Spread the love
रूद्रपुर। निकाय चुनाव को लेकर तेज हो रही सरगर्मियों के बीच पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल का एक और कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें हिंदुओं के लिए अपशब्द कहे जा रहे हैं। ऑडियो को लेकर शहर में एक बार फिर सियासत गरमा गई है। विधायक शिव अरोरा ने इस ऑडियो को लेकर ठुकराल के खिलाफ मोर्चा खोलते ठुकराल पर हिंदुओं के स्वाभिमान को चोट पहुंचाने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ इस मामले में कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस तरह की घृणित विचारधारा वाले को चौराहे पर फांसी दे देनी चाहिए।
बता दें पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल की एक ऑडियो बीते माह दिसंबर में तब वायरल हुई थी जब उनकी कांग्रेस में जॉइनिंग होने जा रही थी। ज्वाइनिंग से ऐन पहले ऑडियो वायरल होने के बाद सियासी घमासान मच गया था। ऑडियो को लेकर कांग्रेस नेत्री मीना शर्मा ने ठुकराल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था, जिसके बाद ठुकराल की कांग्रेस में एंट्री रूक गयी और उनकी कांग्रेस से टिकट मिलने की उम्मीदों पर भी पानी फिर गया। अब पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल और उनके भाई संजय ठुकराल ने निर्दलीय नामांकन कराया था। उन्होंने ऐलान किया था कि संजय ठुकराल को निर्दलीय चुनाव लड़ायेंगे। इधर बीते दोनों से सियासी हलकों में यह चर्चा तेजी से फैल रही थी कि पूर्व विधायक ठुकराल भाजपा में शामिल हो सकते हैं, कहा जा रहा था कि कल ठुकराल को भाजपा में शामिल कराया जा सकता है, लेकिन इससे ऐन पहले उनकी एक और ऑडियो वायरल हो गयी है। ऑडियो में आवाज किसकी है यह पुष्टि नहीं फिल्हाल नहीं हो पायी है, लेकिन ऑडियो ने ठुकराल के लिए एक बार फिर मुश्किलें खड़ी कर दी है। ऑडियो में विवादास्पद टिप्पणी सुनाई दे रही है, जिसमें हिंदुओं और महिलाओं को लेकर अपमानजनक बातें कही गई हैं। वायरल ऑडियो को लेकर विधायक शिव अरोरा ने ठुकराल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक ने हिंदुओं का जो अपमान किया है इतना अपमान मुगलों के दौर में भी नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि ठुकराल हिंदुओं के लिए जिस तरह अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया है, वह एक मनोरोगी ही कर सकता है। उन्होंने कहा कि इस तरह की दूषित मानसिकता की ऑडियो पहले भी वायरल हो चुकी है। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक ठुकराल ने हिंदू समाज के लिए अपशब्द, गालियां, अश्लीलता की पराकाष्ठा को पार किया है। उन्होंने कहा कि ठुकराल ने हिंदुओं को गद्दार और धोखेबाज कहा है, इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि व्यक्ति विशेष को नहीं बल्कि पूरे हिंदू समाज को गाली देना घृणित मानसिकता है। ऐसे घृणित कार्य करने वाले को चौराहे पर फांसी दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज इसका मुंहतोड़ जवाब देगा।


  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-एस.आई.आर सर्वे पूर्ण होने के बाद पूर्व विधायक की बुजुर्ग माता को आपत्ति नोटिस मिलने के बाद शहर की राजनीति गरमा गई है और गुस्साएं पूर्व विधायक…

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। छापामार टीम ने पाया कि जय गुरुदेव कंपनी द्वारा बेची जा रही मशीनें प्रसिद्ध ब्रांड शक्तिमान की महत्वपूर्ण मॉडल की हुबहु नकल प्रतीत हुई। जो कि किसानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप