Toilet में Mobile छुपाकर Video बना रहा था आनंदम रेस्टोरेंट का कर्मचारी

देहरादून,  शहर के नामी आनंदम रेस्टोरेंट के बाथरूम में मोबाइल छुपाकर  महिला का वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। आरोपी कर्मचारी के मोबाइल से महिला की वीडियो फुटेज भी बरामद हुई है।

मामला 15 अगस्त को चकराता रोड पर बल्लूपुर चौक से पहले पेट्रोल पंप के पास एक रेस्टोरेंट का है। मामले का खुलासा होते ही बीती शाम रेस्टोरेंट में बैठी महिलाओं और लोगों ने इसका जमकर विरोध किया और हंगामा किया। मामला बढ़ते देख रेस्टोरेंट का मालिक भी मौके पर पहुंचा। वहीं पुलिस भी जांच-पड़ताल में जुट गई है।

इधर एसएसपी देहरादून अजय सिंह के सख्त निर्देश पर कैंट पुलिस ने बीती रात को ही आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में लिया है। रेस्टोरेंट के बाथरूम में छिपाए गए मोबाइल की रिकॉर्डिंग भी कब्जे में ले ली है।  रेस्टोरेंट मालिक के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है।

इंस्पेक्टर कैंट कैलाश चंद्र भट्ट ने बताया कि रेस्टोरेंट में काम करने वाला आरोपी युवक विनोद निवासी झारखंड अपने मोबाइल को महिला बाथरूम में छिपा कर उसे रिकॉर्डिंग के लिए ऑन कर देता था। आरोपी एक साल से रेस्टोरेंट में काम कर रहा था। वह पहले भी कई बार ऐसा कर चुका है। वहीं, आनंदम रेस्टोरेंट के मालिक आनंद गुप्ता का कहना है कि उन्होंने पुलिस को सभी जानकारी दे दी है। बताया कि इस सफाई कर्मचारी को एक सिक्योरिटी एजेंसी के माध्यम से हायर किया था।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद