किच्छा कोतवाल के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल पैदल मार्च निकालकर किया जोरदार प्रदर्शन,बेरिकेटिंग तोड़ने का प्रयास

Spread the love

रूद्रपुर। किच्छा कोतवाल को हटाने की मांग को लेकर विधायक तिलकराज बेहड़ के नेतृत्व में क्षेत्र के कांग्रेसियों ने बृहस्पतिवार को पैदल मार्च निकालते हुये जोरदार नारेबाजी की और एसएसपी कार्यालय पहुंचे,लेकिन पुलिस बल ने गेट से पहले ही बेरिकेटिंग कर उन्हे अन्दर घुसने से रोक दिया। पुलिस बल की इस कार्रवाई से गुस्साये कांग्रेसी गेट के सामने ही धरने पर बैठ गये। इस दौरान कांग्रेसियों की पुलिस बल से तीखी नौकझौक भी हुई। थोड़ी देर बाद नेताप्रति पक्ष यशपाल आर्य,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल,विधायक तिलक राज बेहड़,सुमित्तर भुल्लर और मोहन खेड़ा सहित तमाम कांग्रेसी पुनः बेरिकेटिंग पर चढ़ गये और अन्दर जाने की कोशिश करने लगे। इस दौरान कांग्रेसियों द्वारा बेरिकेटिंग को हटाने और तोड़ने का प्रयास भी किया। लेकिन पुलिस बल की सख्ती के चलते फिर नाकाम हो गये। गुस्साये कांग्रेसियों ने एसएसपी कार्यालय परिसर के बाहर सड़क पर ही धरना शुरू कर दिया।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत विधायक तिलकराज बेहड़ के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसी आवास विकास रिंग रोड पर एकत्र हुए यहां से कांग्रेसियों ने किच्छा कोतवाल को हटाने की मांग को लेकर एसएसपी कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला। इस दौरान पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए हाथ मे तख्तिया लिये हुये कोतवाल को हटाने की मांग कर रहे थे। एसएसपी कार्यालय परिसर के बाहर पहुचे कांग्रेसियों को वहां पहले से ही तैनात पुलिस बल ने बैरिकेडिंग लगाकर अन्दर आने से रोक दिया। इस दौरान कांग्रेसियों की पुलिस बल से तीखी नोकझोंक भी हुई। आक्रोशित कांग्रेसियों ने एसएसपी कार्यालय परिसर के बाहर ही धरना देते हुए पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। धरना के दौरान नेता प्रतिपक्ष और बाजपुर से कांग्रेस विधायक यशपाल आर्य ने कहा कि भाजपा के इशारे पर पुलिस प्रशासन द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न किया जा रहा है जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नही किया जायेगा। श्री आर्य ने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सरवर यार खान के साथ किच्छा कोतवाल द्वारा किया गया दुव्यर्वहार शर्मनाक है। एक साधारण सी शिकायत पर उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। श्री आर्य ने कहा कि कांग्रेसियों की एक छोटी सी मांग है कि जब तक उक्त पूरे प्रकरण की जांच चल रही है तब तक किच्छा के कोतवाल को वहां हटा दिया जाये। इस दौरान विधायक तिलक राज बेहड़ ने कहा कि जब तक किच्छा के कोतवाल का स्थानांतरण नहीं किया जाता उनका आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि किच्छा कोतवाली में बार-बार पुलिस प्रशासन द्वारा उन्हीं लोगों को भेजा जा रहा है जो पूर्व में भी विवादित रहे हैं तथा एक पक्षीय कार्रवाई करते रहते हैं । उन्होंने कहा कि राज्य में कानून नाम की कोई चीज नहीं है। सत्ता पक्ष के इशारे पर अन्य लोगों का उत्पीड़न किया जा रहा है। पुलिस सत्ता पक्ष के इशारे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न कर रही है। धरना प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, जसपुर विधायक आदेश सिंह चौहान,व्यापार मण्डल अध्यक्ष संजय जुनेजा,मोहन खेड़ा,सरवर यार खान, सुनीता कश्यप सुमित भुल्लर गणेश गोदियाल यशपाल आर्य निवर्तमान पालीका अध्यक्ष दर्शन कोहली, राजेश प्रताप सिंह, एनयू खान, मोहनखेड़ा, मंत्री प्रसाद नैथानी, ओम प्रकाश दुआ सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसी मौजूद थे।


  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-एस.आई.आर सर्वे पूर्ण होने के बाद पूर्व विधायक की बुजुर्ग माता को आपत्ति नोटिस मिलने के बाद शहर की राजनीति गरमा गई है और गुस्साएं पूर्व विधायक…

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। छापामार टीम ने पाया कि जय गुरुदेव कंपनी द्वारा बेची जा रही मशीनें प्रसिद्ध ब्रांड शक्तिमान की महत्वपूर्ण मॉडल की हुबहु नकल प्रतीत हुई। जो कि किसानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप