बरेली डीएम अविनाश सिंह ने उर्स की तैयारी को लेकर की बड़ी बैठक*

 

*प्रवीण कुमार*

 

*4 और 5 में साम्प्रदायिक सौहार्द के साथ शांतिपूर्ण परिवेश में आयोजित होगा उर्स

 

जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में उर्से ताजुश्शरिया की तैयारियों पर चर्चा की गई।आयोजकों ने बताया कि 04 व 05 मई को उर्से ताजुश्शरिया आयोजित होगा, जिसमें लगभग 10 से 12 लाख जायरीनों के आने की उम्मीद है।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि उर्स की समस्त व्यवस्थाओं और बेहतर आयोजन के लिए पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की ड्यूटी समय से लगा दी जाए।

आयोजकों को निर्देश दिए गए कि वालंटियर की ड्यूटी मय आईडी कार्ड के लगायी जाए और रूट चार्ट तैयार किया जाए।

बैठक में उर्स स्थल को सैनेटाइज कराने, मोबाइल शौचालयों की व्यवस्था, पानी की टोटियां, साफ-सफाई आदि व्यवस्थाएं कराए जाने हेतु प्रशासन से अनुरोध किया गया।

बैठक में पुलिस अधीक्षक नगर, नगर आयुक्त, मुख्य चिकित्साधिकारी सहित सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    सडक पर मृत अवस्था में मिली बालिका  बगवाड़ा चौकी का है मामला,जांच शुरु सिर पर चोट,गले पर थे निशान

    रुद्रपुर :-कोतवाली इलाके में एक बालिका का मृत अवस्था में पडा शव मि लने का मामला सामने आया है। बालिका के सिर पर चोट और गले पर निशान थे। सूचना…

    मिशन 2026 बरेली-मुरादाबाद शिक्षक MLC चुनाव के लिए सपा ने कसी कमर, जिला संचालन समिति घोषित*

    बरेली। समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव के लिए अपनी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। सितंबर 2026 में प्रस्तावित 11 शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन सीटों के मद्देनजर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद