बरेली शराब पार्टी में बदल गया मौत का मंजर,, मामूली विवाद में युवक की हत्या*

Spread the love

बरेली के फरीदपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार रात एक शराब पार्टी के दौरान मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। इस झगड़े में एक युवक की जान चली गई। मृतक की पहचान इलियास के रूप में हुई है, जो अपने दोस्त जाहिद के साथ शराब पी रहा था।

सूत्रों के अनुसार, देर रात इलियास और जाहिद किसी बात को लेकर आपस में उलझ गए। बहस इतनी तेज हो गई कि जाहिद ने आपा खो बैठा और पास में रखा धारदार हथियार उठाकर इलियास पर हमला कर दिया। हमला इतना गंभीर था कि इलियास लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा।

इलियास को तत्काल फरीदपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उसे बरेली जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां डॉक्टरों ने इलियास को मृत घोषित कर दिया।

एसपी साउथ अंशिका वर्मा ने बताया कि आरोपी जाहिद को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र कर लिए हैं और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

एसपी के अनुसार, मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल पूरे क्षेत्र में इस घटना को लेकर सनसनी फैली हुई है, और पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-एस.आई.आर सर्वे पूर्ण होने के बाद पूर्व विधायक की बुजुर्ग माता को आपत्ति नोटिस मिलने के बाद शहर की राजनीति गरमा गई है और गुस्साएं पूर्व विधायक…

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। छापामार टीम ने पाया कि जय गुरुदेव कंपनी द्वारा बेची जा रही मशीनें प्रसिद्ध ब्रांड शक्तिमान की महत्वपूर्ण मॉडल की हुबहु नकल प्रतीत हुई। जो कि किसानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप