जमीन के सौदे में किसान से एक करोड़ की ठगी के बाद मांगे पांच करोड़

बरेली : एक किसान से पांच लोगों ने जमीन के सौदे के बहाने एक करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की और फिर पांच करोड़ रुपये की रंगदारी भी मांगी और न देने पर हत्या की कोशिश की। किसान ने उप मुख्यमंत्री और अधिकारियों से शिकायत की, जिसके बाद थाना कैंट पुलिस ने गुरुवार को पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। गांव मोहनपुर निवासी किसान राजकुमार ने बताया कि उनकी मुलाकात जून 2024 में मेरठ निवासी चिन्मय से हुई। उसने कहा कि उसकी सास विजया की जमीन भुता क्षेत्र के रजपुरी नवादा में है। दोनों के बीच 11.59 करोड़ रुपये में जमीन का सौदा तय हो गया। उन्होंने अपने रिश्तेदार अमर सिंह से उधार लेकर और अपने रुपये मिलाकर एक करोड़ रुपये दिए। 22 जुलाई 2024 को इकरारनामा तैयार हुआ। अगस्त से अक्टूबर 2024 तक कई बार आग्रह के बावजूद भी रजिस्ट्री नहीं कराई गई।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद