ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से साइकिल सवार की मौत

रूद्रपुर। गत रात्रि किच्छा रोड़ पर मजदूरी कर साईकिल पर सवार होकर घर वापस लौट रहे मजदूर को अज्ञात ट्रैक्टर ट्राली चालक ने रौंद दिया, जिससे साईकिल सवार मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रैक्टर ट्राली चालक वाहन मौके पर छोड़ फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाऊस भिजवाया और दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार रम्पुरा निवासी 45 वर्षीय भगवानदास पुत्र आसाराम मंडी में मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। बताया जाता है कि गत रात्रि वह मजदूरी कर साइकिल पर सवार होकर घर वापस लौट रहा था। मार्ग में पहाड़गंज के पास मुख्य मार्ग पर तेज गति से आती ट्रैक्टर ट्राली संख्या यूपी 81 एक्यू 7058 के अज्ञात चालक से साईकिल में जोर से टक्कर मार दी। जिससे उस पर सवार भगवानदास सड़क पर गिरकर ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। उसने कुछ ही देर में मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को अपने कब्जे में लिया। साथ ही दोनों वाहनों को भी कब्जे में ले लिया। ट्रैक्टर ट्राली चालक घटना के बाद वाहन छोड़ मौके से फरार हो गया था। बताया जाता है कि मृतक भगवानदास के 6 बच्चे हैं जिनमें दो का विवाह हो चुका है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद