मुख्य नगर आयुक्त का सिम हैक कर खाते से लाखों की नगदी उड़ाने का मामला

रुद्रपुर: साइबर अपराध का ग्राफ इतना बढ़ता जा रहा है कि इसकी चपेट में आम आदमी नहीं, बल्कि अधिकारी भी आने लगे हैं। ऐसे ही रुद्रपुर नगर निगम के मुख्य नगर आयुक्त का मोबाइल एक्सेस हैक कर खाते से लाखों की नगदी उड़ाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। नगर निगम रुद्रपुर के मुख्य नगर आयुक्त नरेश चंद्र दुर्गापाल ने बताया कि 7 फरवरी को एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा अनाधिकृत तरीके से मोबाइल का एक्सेस हैक कर पहले आईसी आईसीआई खाते से 29 हजार रुपये का ऑनलाइन भुगतान किया। फिर केनरा बैंक के खाते से सात फरवरी से लेकर 9 फरवरी तक 1.55 लाख का भुगतान कर लिया। जबकि मोबाइल पर किसी भी प्रकार का भुगतान मैसेज नहीं आया और मोबाइल का नेटवर्क भी बंद हो गया। यहां तक कि मोबाइल पूर्णतया हैक हो चुका था। संदेह होने पर खातों की पड़ताल की तो पाया कि दो खातों से 1.84 लाख रुपये की ऑनलाइन साइबर ठगी हो चुकी है। एमएनए नरेश चंद्र दुर्गापाल ने आशंका जताई कि साइबर ठगों ने सिम क्रोम सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल कर ऑनलाइन ठगी हो अंजाम दिया होगा। साइबर थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद