अमेरिकी रक्षा सूत्र का बड़ा दावा: कल सुबह साढ़े पांच बजे यूक्रेन पर हमला करेगा रुस

नई दिल्ली। अमेरिकी रक्षा सूत्रों ने बड़ा दावा किया है कि कल सुबह साढ़े पांच बजे रूस अपने सैनिकों के साथ यूक्रेन पर हमला करेगा। अमेरिका का ये भी दावा है कि तड़के तीन बजे रुस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इस हमले की आधिकारिक घोषणा करेंगे।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, रुस बुधवार को स्थानीय समयानुसार तड़के 3 बजे कई मोर्चों पर यूक्रेन पर आक्रमण शुरु कर देगा। द मिरर का कहना है कि रुसी सैनिकों के साथ युद्ध टैंक सीमा पार करने से पहले कीव के सैन्य और सरकारी कमांड और नियंत्रण केंद्रों पर हवाई हमला करेगा। अमेरिकी सूत्रों के मुताबिक, रुस की पहली कोशिश राजधानी कीव को अपने कब्जे में लेने की होगी।
एक वरिष्ठ अमेरिकी सूत्र ने द मिरर को बताया कि अपने सैन्य बलों का उपयोग करके रुस यूक्रेन के दक्षिणी तट पर एक साथ भी हमला कर सकता है। उन्होंने एक पंक्ति के साथ चेतावनी दी- बुधवार तड़के तीन बजे। गौरतलब है कि यूक्रेन की पूर्वी सीमा के पास रुस के पास 126,000 से अधिक सैनिक हैं और उत्तर में बेलारुस में 80,000 सैनिक हैं।

Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    सडक पर मृत अवस्था में मिली बालिका  बगवाड़ा चौकी का है मामला,जांच शुरु सिर पर चोट,गले पर थे निशान

    रुद्रपुर :-कोतवाली इलाके में एक बालिका का मृत अवस्था में पडा शव मि लने का मामला सामने आया है। बालिका के सिर पर चोट और गले पर निशान थे। सूचना…

    कर्नाटक के DGP रामचंद्र राव का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने दी कार्रवाई की चेतावनी

    बेंगलुरु। सोशल मीडिया पर सोमवार को एक वीडियो व्यापक रूप से प्रसारित हुआ जिसमें कथित तौर पर कर्नाटक के डीजीपी (नागरिक अधिकार प्रवर्तन) के. रामचंद्र राव महिलाओं के साथ आपत्तिजनक स्थिति…

    You Missed

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच   आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार तैनाती कार्याकाल होगा जांच का दायरा

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी