अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत 

केलाखेड़ा। राष्ट्रीय राजमार्ग 74 पर हरियाणा ढाबे के पास अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर से बाईक सवार व्यक्ति की उपचार के लिए ले जाते वक्त रास्ते में मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही घर मे कोहराम मच गया। जानकारी अनुसार केलाखेड़ा खेमपुर निवासी चरनजीत पुत्र महेंद्र सिंह की गनेशपुर चौराहे पर टायर पंचर की दुकान है, देर सायं चरनजीत अपनी दुकान बंद कर कही काम से जा रहा था कि एक अज्ञात वाहन ने चरनजीत की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी जिससे चरनजीत गंभीर रूप से घायल हो गया। गम्भीर अवस्था में चरनजीत को अस्पताल उपचार हेतु एम्बुलेन्स में ले जाया जा रहा था कि रास्ते मे ही चरनजीत की मौत हो गई। चरनजीत की मौत की खबर सुनते ही घर में कोहराम मच गया, चरनजीत की एक पुत्री व एक पुत्र है जिनका रो रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद