घरेलू विवादों के चलते  बहू ने  पी लिया कीटनाशक, मौत 

रूद्रपुर।  घरेलू विवादों के चलते सास से हुए झगड़े के बाद बहू ने परिजनों की गैर मौजूदगी में घर में रखा कीटनाशक पी लिया। हालत बिगड़ने पर उसे उपचार के लिए निजी चिकित्सालय ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने चिकित्सालय पहुंचकर शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। जानकारी के अनुसार ग्राम दलीनगर रामपुर निवासी 28 वर्षीय विमला का विवाह करीब 8 वर्ष पूर्व ग्राम भगवानपुर निवासी पिंटू से हुआ था। वर्तमान में उसके दो पुत्र 7 वर्षीय अंश व 6 वर्षीय वंश हैं। पति पिंटू अपना पिअप संख्या यूके 06 सीबी 2339 चलाकर परिवार का भरण पोषण करता है। बताया जाता है कि गत प्रातः विमला का किसी बात को लेकर अपनी सास किशोरिया से झगड़ा हो गया था। जिसके बाद सास अपने दूसरे पुत्र ओमप्रकाश की पुत्री रिक्की को लेकर अपने मायके मोलीपुर अहमदाबाद के लिए घर से निकल कर रेलवे स्टेशन पहुंच गई। पिंटू गाड़ी लेकर काम पर चला गया और उसके दोनों बच्चे स्कूल चले गये। घर में अकेली मौजूद विमला ने कीटनाशक दवा पी ली। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। पड़ोसियों की सूचना पर पिंटू तुरंत घर वापस लौटा और उसने अपनी मां किशोरिया को भी इसकी जानकारी दी। मां ने पोती रिक्की को घर वापस भेज दिया। इधर गंभीर हालत में विमला को उपचार के लिए निजी चिकित्सालय ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। किशोरिया भी वहां आ गई। इधर विमला की मौत की सूचना मिलने पर उसके परिजन यहां आ गये और उन्होंने इसके लिए ससुरालियों को दोषी बताते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। चिकित्सालय से सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी को शांत कराकर शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई थी।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद