बाइक सवार बदमाशों ने चौकीदार को मारी गोली

बरेली । इज्जतनगर थाना क्षेत्र स्थित शनि पार्किंग यार्ड की रखवाली कर रहे चौकीदार को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इज्जतनगर थाना प्रभारी धनंजय पांडे ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 5:54 बजे गांव चावड़ मुड़िया निवासी शेर सिंह पीलीभीत रोड पर बने शनि पार्किंग यार्ड के बाहर सो रहे थे। इसी दौरान एक बाइक पर आए दो बदमाशों ने उन पर गोली चलाई। जो उनके सीने के ऊपर जा लगी। शोर-शराबा के बाद लोगों की भीड़ जमा होता देख आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस फोर्स के साथ थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस घटना स्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस की प्राथमिक जांच में मामला आपसी विवाद का बताया जा रहा है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    सडक पर मृत अवस्था में मिली बालिका  बगवाड़ा चौकी का है मामला,जांच शुरु सिर पर चोट,गले पर थे निशान

    रुद्रपुर :-कोतवाली इलाके में एक बालिका का मृत अवस्था में पडा शव मि लने का मामला सामने आया है। बालिका के सिर पर चोट और गले पर निशान थे। सूचना…

    मिशन 2026 बरेली-मुरादाबाद शिक्षक MLC चुनाव के लिए सपा ने कसी कमर, जिला संचालन समिति घोषित*

    बरेली। समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव के लिए अपनी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। सितंबर 2026 में प्रस्तावित 11 शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन सीटों के मद्देनजर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद