भाजपा सरकार केवल नाम बदलने में माहिर, विकास में ‘शून्य’ सपा नेता डॉ. अनीश बेग

Spread the love

बरेली समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. अनीश बेग आज गंगापुर स्थित पक्का बाग पहुंचे, जहाँ उन्होंने आयोजित ‘अम्बेडकर महोत्सव’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान डॉ. बेग ने वर्तमान सरकार की नीतियों पर कड़ा प्रहार करते हुए उन्हें जनविरोधी करार दिया।

 

डॉ. बेग ने कहा कि समाजवादी सरकार द्वारा जनता की सेवा के लिए शुरू की गई ‘डायल 100’ सेवा का नाम बदलकर भाजपा सरकार ने ‘डायल 112’ कर दिया है। सरकार जनहित के कार्यों के बजाय सिर्फ योजनाओं के नाम बदलने में जुटी है।

उन्होंने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव के कार्यकाल में बना 300 बेड का अस्पताल आज रखरखाव के अभाव में बदहाली के आंसू रो रहा है। भाजपा सरकार पूर्ववर्ती सरकार की उपलब्धियों को अपना बताकर जनता को गुमराह कर रही है।

सपा नेता ने कहा कि वर्तमान सरकार बच्चों के लिए शिक्षा और युवाओं के लिए रोजगार मुहैया कराने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। स्वास्थ्य सेवाओं का हाल यह है कि जिला अस्पताल में बुनियादी सुविधाएं तक नहीं मिल पा रही हैं।

डॉ. बेग ने चुटकी लेते हुए कहा कि सरकार की विफलता का प्रमाण यही है कि खुद जिलाधिकारी को स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत जानने के लिए जिला अस्पताल में छापेमारी करनी पड़ रही है।

कार्यक्रम के पश्चात डॉ. बेग ने गंगापुर की गलियों में पैदल भ्रमण कर स्थानीय निवासियों से मुलाकात की और उन्हें आश्वस्त किया कि वे जनता की समस्याओं और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए संघर्ष जारी रखेंगे।


  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    मिशन 2026 बरेली-मुरादाबाद शिक्षक MLC चुनाव के लिए सपा ने कसी कमर, जिला संचालन समिति घोषित*

    Spread the love

    Spread the loveबरेली। समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव के लिए अपनी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। सितंबर 2026 में प्रस्तावित 11 शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन सीटों…

    भैंस चोरी प्रकरण: पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट पशुपालक ने कोतवाली में खाया जहर, हालत गंभीर

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर/गदरपुर। गदरपुर थाना क्षेत्र में भैंस चोरी के मामले से नाराज एक पशुपालक द्वारा कोतवाली परिसर में जहरीला पदार्थ खाने का मामला सामने आया है  बताया जा रहा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप