संगम कला समूह बरेली चैप्टर द्वारा भव्य गायन प्रतियोगिता का आयोजन

बरेली। संगम कला समूह, बरेली चैप्टर द्वारा माधवराव सिंधिया पब्लिक स्कूल के सहयोग से एक भव्य गायन प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी गायन प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

 

कार्यक्रम के मुख्य आयोजक डॉ. सौरभ कुमार अग्रवाल, अध्यक्ष—संगम कला समूह, बरेली चैप्टर एवं प्रबंधक—माधवराव सिंधिया पब्लिक स्कूल रहे। उन्होंने कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों, निर्णायक मंडल के सदस्यों एवं प्रतिभागियों का आत्मीय स्वागत किया |

निर्णायक मंडल में श्री राहुल यदुवंशी (सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, संगम कला समूह, बरेली चैप्टर) एवं डॉ. अवनीश यादव (सचिव, संगम कला समूह, बरेली चैप्टर) शामिल रहे। इनके साथ संगम कला समूह, बरेली चैप्टर के कार्यक्रम एवं मीडिया संयोजक श्री स्वयं वर्मा भी उपस्थित रहे।

 

यह प्रतियोगिता कुल चार वर्गों में आयोजित की गई—

किड्स ग्रुप (5–12 वर्ष), टीनएजर्स ग्रुप (13–19 वर्ष), यंगस्टर्स ग्रुप (20–35 वर्ष) तथा एडल्ट्स ग्रुप (36–55 वर्ष)।

 

सभी अतिथियों के स्वागत के उपरांत माँ सरस्वती को पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया।

 

इस अवसर पर डॉ. मेघा अग्रवाल (लेखिका) कार्यक्रम की विशेष अतिथि रहीं। सभी निर्णायक मंडल के सदस्यों एवं विशिष्ट अतिथियों को डॉ 0 सौरभ कुमार अग्रवाल, अध्यक्ष, संगम कला ग्रुप, बरेली चेप्टर के द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

 

प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण पत्र प्रदान किए गए, जबकि विजेताओं को ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

 

प्रतियोगिता के विजेता इस प्रकार रहे—

 

किड्स ग्रुप:

प्रथम स्थान – आयुश्री सक्सेना

द्वितीय स्थान – अक्षिता सिंह

तृतीय स्थान – यथार्थ मौर्य

 

टीनएजर्स ग्रुप:

प्रथम स्थान – अवनि कंचनी

द्वितीय स्थान – विवान सक्सेना

तृतीय स्थान – महिमा सिंह

 

यंगस्टर्स ग्रुप:

प्रथम स्थान – अंश मिश्रा

द्वितीय स्थान – शिव शंकर

तृतीय स्थान – फैजी

 

एडल्ट्स ग्रुप:

प्रथम स्थान – किरण बिष्ट

द्वितीय स्थान – संगीता मौर्य

तृतीय स्थान – राजय सक्सेना

 

कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। यह आयोजन न केवल उभरती हुई गायन प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने में सफल रहा, बल्कि संगीत प्रेमियों के लिए एक यादगार सांस्कृतिक संध्या भी सिद्ध हुआ।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    सडक पर मृत अवस्था में मिली बालिका  बगवाड़ा चौकी का है मामला,जांच शुरु सिर पर चोट,गले पर थे निशान

    रुद्रपुर :-कोतवाली इलाके में एक बालिका का मृत अवस्था में पडा शव मि लने का मामला सामने आया है। बालिका के सिर पर चोट और गले पर निशान थे। सूचना…

    मिशन 2026 बरेली-मुरादाबाद शिक्षक MLC चुनाव के लिए सपा ने कसी कमर, जिला संचालन समिति घोषित*

    बरेली। समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव के लिए अपनी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। सितंबर 2026 में प्रस्तावित 11 शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन सीटों के मद्देनजर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद