चामुंडा मंदिर के पास महिला व भांजे से मारपीट, थाने में भाजपाइयों ने किया हंगामा

रुद्रपुर। विवेक नगर ट्रांजिट कैंप निवासी युवक ने दर्जाधारी के पुत्र पर उसकी मामी को ₹10 हजार की पेशकश कर चामुंडा मंदिर बुलाने और जबरन ले जाने का आरोप लगाया है। आरोप है कि 13 सितंबर को युवक की मामी को मोबाइल पर कॉल कर आरोपी ₹10 हजार देने की बात कह रहा था। शिकायतकर्ता अपनी मामी के साथ चामुंडा मंदिर पहुंचा तो बुलेट सवार दो युवक आए और महिला को जबरन ले जाने लगे। विरोध करने पर उन्होंने भांजे से गाली-गलौज और मारपीट की। शोर होने पर आसपास के लोगों ने दोनों युवकों की पिटाई कर दी। आरोपित धमकी देकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही दर्जाधारी, भाजपा के कई नेता व कार्यकर्ता थाने पहुंच गए। थाने में भीड़ देखकर पुलिस ने सभी को बाहर जाने को कहा। इस दौरान दर्जाधारी से धक्का-मुक्की हो गई। इससे नाराज समर्थकों ने हंगामा किया। जिलाध्यक्ष कमल जिंदल व नगर निगम मेयर विकास शर्मा भी थाने पहुंचे और आरोपितों पर कार्रवाई की मांग की। बाद में पुलिस ने पूरा मामला भाजपाइयों को बताया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया और मामला शांत हुआ।

 

दर्जा राज्य मंत्री के पुत्र से चामुंडा मंदिर के पास मारपीट हुई थी। मामले में जब दर्जा राज्य मंत्री और भाजपा कार्यकर्ता थाने में एकत्र हुए। थाने में भीड़ देखकर पुलिस दर्जा राज्य मंत्री को नहीं पहचान पाई और उन्हें समर्थकों के साथ बाहर जाने को कह दिया। बाद में उन्होंने पहचान लिया और माफी मांगने के बाद मामला शांत हो गया। – विकास शर्मा, मेयर, नगर निगम

Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    रुद्रपुर। खेड़ा कॉलोनी स्थित कादरी मस्जिद  में रात के समय चार अज्ञात लोगों  पहुंचे नायब इमाम ने मस्जिद कमेटी को बताया कि वह अपने आप को पुलिस  वाला बता रहे…

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    रुद्रपुर: पहाड़गंज निवासी एक युवक ने बहन के साथ मारपीट करने और दहेज के लिए उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति समेत अन्य के खिलाफ पुलिस को तहरीर…

    You Missed

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच   आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार तैनाती कार्याकाल होगा जांच का दायरा

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी