भाजपा कार्यकर्ता के पास पिस्टल देखकर भड़क उठे कप्तान

रुद्रपुर, चेक प्रकरण में एसएसपी को ज्ञापन देने आए भाजपा कार्यकर्ताओं को कप्तान के आक्रोश का सामना करना पड़ा। भाजपा कार्यकर्ता की कमर में लगी पिस्टल देख एसएसपी का पारा चढ़ गया और उन्होंने पिस्टल जब्त करने का आदेश दिया। बाद में आग्रह करने के बाद कार्यकर्ता ने माफीनामा लिखकर मामला शांत करवाया। गुरुवार को मुख्यमंत्री विवेकाधीन राहत कोष चेक प्रकरण के मुख्य षड्यंत्रकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर भाजपा कार्यकर्ता कार्यालय पहुंचे और एसएसपी मंजूनाथ टीसी से मुलाकात की। उनका कहना था कि चेक प्रकरण महज छोटा सा प्रकरण था, लेकिन स्थानीय एक पूर्व जनप्रतिनिधि ने षडयंत्र के तहत मामले में झूठा प्रचार किया, जबकि चेक प्रकरण का मुख्य सूत्रधार सुरजीत शर्मा पूर्व जनप्रतिनिधि का करीबी है। ऐसे में पुलिस जांच कर मुख्य षड्यंत्रकारी के बेपर्दा करे।

कार्यकर्ता एसएसपी से बातचीत कर ही रहे थे कि अचानक उनकी नजर विधायक के करीबी भाजपा कार्यकर्ता पर पड़ी। देखा कि कार्यकर्ता कमर में पिस्टल लगाकर पुलिस कार्यालय के अंदर घुसा। जिस देखकर एसएसपी का पारा चढ़ गया और उन्होंने अधीनस्थों को पिस्टल जब्त करने का आदेश दिया। काफी जद्दोजहद के बाद कार्यकर्ताओं ने माफीनामा लिखकर मामले का पटाक्षेप किया और पिस्टल वापस कराई। इस मौके पर सुशील गाबा, केके दास, उपेंद्र चौधरी, सुनील यादव, राधेश शर्मा, सुरेश कोली, अनमोल विर्क, राजेश जग्गा, धीरेश गुप्ता, उत्तम दत्ता, मोहित चड्ढा आदि मौजूद रहे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद