मिट्टी में मिली मौत की बोतलें प्रेम नगर पुलिस की सख्त कार्रवाई से नशे के सौदागरों में हड़कंप

Spread the love

*मिट्टी में मिली मौत की बोतलें प्रेम नगर पुलिस की सख्त कार्रवाई से नशे के सौदागरों में हड़कंप*

 

*प्रवीण कुमार*

 

बरेली। कभी इंसानों की ज़िंदगी लीलने को तैयार बैठी शराब अब खुद ज़मीन में दफ़्न हो गई। नशे का गंदा धंधा करने वालों के लिए यह बड़ा झटका है। थाना प्रेमनगर पुलिस ने वर्षों से जब्त 494 लीटर अवैध शराब को विधिसम्मत तरीके से नष्ट कर समाज को यह सख्त संदेश दिया — “अब नशे की कोई जगह नहीं है।”

 

यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली के दिशा-निर्देशों में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन क्लीन’ के तहत की गई। 2012 से 2020 के बीच दर्ज 36 आबकारी मामलों से जुड़ी शराब जिसमें 240 लीटर कच्ची और 254 लीटर देशी व अंग्रेजी शराब शामिल थी को हमेशा के लिए मिटा दिया गया।

 

न्यायिक आदेश पर हुई कार्रवाई:

 

दिनांक 28 अप्रैल 2025 को माननीय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (कक्ष-7) के आदेश के अनुपालन में, 30 अप्रैल को थाना प्रेमनगर परिसर की खुली भूमि पर यह निस्तारण किया गया। नियमानुसार गड्ढा खुदवाया गया, शराब की पिपियाँ, पव्वे और बोतलें क्रम से रखकर पंचनामा तैयार किया गया, फिर वीडियोग्राफी के साथ शराब को नष्ट कर दिया गया।

 

साफ संदेश, सख्त रुख:

 

बरेली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि पुराने मामले भी दफ्न नहीं होंगे और जब्त मादक पदार्थों का कानूनी निष्पादन समयबद्ध रूप से किया जाएगा। प्रेमनगर पुलिस की इस कार्रवाई ने जहां शराब माफियाओं की नींद उड़ा दी, वहीं आम जनता में यह भरोसा और मजबूत हुआ कि अब नशा मिट रहा है, बढ़ नहीं रहा।

 

कार्रवाई का नेतृत्व किया:

 

आशुतोष रघुवंशी – प्रभारी निरीक्षक, प्रेमनगर

 

धर्मेन्द्र सिंह – निरीक्षक अपराध

 

हे.म. 327 विकास कुमार

 

म.का. 828 अम्रता

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    Spread the love

    Spread the love    रिपोर्ट. *प्रवीण कुमार*   बरेली मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप आमजन की समस्याओं के त्वरित और गुणवत्तापरक समाधान हेतु शनिवार को जिलाधिकारी अविनाश सिंह…

    बरेली की लेडी सिंघम और संभल के सिंघम अब थामेंगे एक-दूसरे का हाथ इसी महीने होगी भव्य शादी

    Spread the love

    Spread the love  रिपोर्ट.*प्रवीण कुमार* ​ कहते हैं जोड़ियां स्वर्ग में बनती हैं, लेकिन जब दो जांबाज पुलिस अधिकारी एक-दूसरे के हमसफर बनें, तो वह चर्चा का विषय बन जाता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी