जीआरपी पुलिस ने किया बड़ा खुलासा नाबालिग से दुष्कर्म और लूटपाट में शामिल शातिर अपराधी गिरफ्तार*

*प्रवीण कुमार*

रेलवे पुलिस की बड़ी कार्रवाई

बरेली। उत्तर प्रदेश की रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने एक कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया है, जो ट्रेनों में यात्रियों से चैन और गहने लूटने का आदी था। हैरानी की बात यह है कि आरोपी, 36 वर्षीय चंद्रकेश कश्यप, एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के मामले में भी शामिल पाया गया है।

27 मार्च को बरेली सिटी रेलवे स्टेशन पर एक नाबालिग लड़की से बलात्कार की घटना ने शहर को झकझोर कर रख दिया। इस घटना के बाद जीआरपी ने पाक्सो एक्ट और गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

सीसीटीवी से खुला राज, आरोपी की पहचान

अपर पुलिस महानिदेशक रेलवे के निर्देश पर बनी विशेष टीम ने बरेली सिटी और जंक्शन के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। तकनीकी निगरानी और सतर्कता के चलते पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली।

गिरफ्तारी की पूरी कहानी

29 अप्रैल की रात करीब 9:40 बजे जीआरपी ने चंद्रकेश कश्यप को बरेली जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर 5 के मुरादाबाद छोर से गिरफ्तार किया। आरोपी कासगंज का मूल निवासी है लेकिन वर्तमान में टनकपुर (उत्तराखंड) में रह रहा था।

पहले भी कई अपराधों में शामिल

पूछताछ में चंद्रकेश ने स्वीकार किया कि 22/23 अप्रैल की रात को रामगंगा स्टेशन पर चलती ट्रेन में एक महिला से चैन लूटकर भाग गया था। इस मामले में उस पर धारा 304(2)/317(2) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 19,300 रुपये नकद भी बरामद किए हैं।

महिलाओं को बनाता था निशाना

चंद्रकेश आमतौर पर टनकपुर से बदायूं के बीच यात्रा करता था और रात के समय अकेली महिलाओं को अपना शिकार बनाता था। वह जानबूझकर उन ट्रेनों को चुनता था जहां सुरक्षा व्यवस्था कमजोर हो।

नेपाल के कसीनों में उड़ाता था लूट का पैसा

जांच में सामने आया कि आरोपी को जुए की लत थी और वह नेपाल के कसीनों में नियमित रूप से जुआ खेलने जाता था। अपनी लत को पूरा करने के लिए वह अपराध करता था।

गिरफ्तारी में शामिल टीम

इस महत्वपूर्ण गिरफ्तारी को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक परवेज अली खान, उप निरीक्षक विपिन कुमार, सउनि मनोज कुमार पाण्डेय, हे0का0 सचिन कुमार, अर्जुन सिंह, तौसीफ रजा, रामकुमार चौहान, कां0 विनीत कुमार और प्रिंस कुमार शामिल थे।किया बड़ा खुलासा: नाबालिग से दुष्कर्म और लूटपाट में शामिल शातिर अपराधी गिरफ्तार*

*प्रवीण कुमार*

रेलवे पुलिस की बड़ी कार्रवाई

बरेली। उत्तर प्रदेश की रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने एक कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया है, जो ट्रेनों में यात्रियों से चैन और गहने लूटने का आदी था। हैरानी की बात यह है कि आरोपी, 36 वर्षीय चंद्रकेश कश्यप, एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के मामले में भी शामिल पाया गया है।

27 मार्च को बरेली सिटी रेलवे स्टेशन पर एक नाबालिग लड़की से बलात्कार की घटना ने शहर को झकझोर कर रख दिया। इस घटना के बाद जीआरपी ने पाक्सो एक्ट और गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

सीसीटीवी से खुला राज, आरोपी की पहचान

अपर पुलिस महानिदेशक रेलवे के निर्देश पर बनी विशेष टीम ने बरेली सिटी और जंक्शन के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। तकनीकी निगरानी और सतर्कता के चलते पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली।

गिरफ्तारी की पूरी कहानी

29 अप्रैल की रात करीब 9:40 बजे जीआरपी ने चंद्रकेश कश्यप को बरेली जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर 5 के मुरादाबाद छोर से गिरफ्तार किया। आरोपी कासगंज का मूल निवासी है लेकिन वर्तमान में टनकपुर (उत्तराखंड) में रह रहा था।

पहले भी कई अपराधों में शामिल

पूछताछ में चंद्रकेश ने स्वीकार किया कि 22/23 अप्रैल की रात को रामगंगा स्टेशन पर चलती ट्रेन में एक महिला से चैन लूटकर भाग गया था। इस मामले में उस पर धारा 304(2)/317(2) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 19,300 रुपये नकद भी बरामद किए हैं।

महिलाओं को बनाता था निशाना

चंद्रकेश आमतौर पर टनकपुर से बदायूं के बीच यात्रा करता था और रात के समय अकेली महिलाओं को अपना शिकार बनाता था। वह जानबूझकर उन ट्रेनों को चुनता था जहां सुरक्षा व्यवस्था कमजोर हो।

नेपाल के कसीनों में उड़ाता था लूट का पैसा

जांच में सामने आया कि आरोपी को जुए की लत थी और वह नेपाल के कसीनों में नियमित रूप से जुआ खेलने जाता था। अपनी लत को पूरा करने के लिए वह अपराध करता था।

गिरफ्तारी में शामिल टीम

इस महत्वपूर्ण गिरफ्तारी को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक परवेज अली खान, उप निरीक्षक विपिन कुमार, सउनि मनोज कुमार पाण्डेय, हे0का0 सचिन कुमार, अर्जुन सिंह, तौसीफ रजा, रामकुमार चौहान, कां0 विनीत कुमार और प्रिंस कुमार शामिल थे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    सडक पर मृत अवस्था में मिली बालिका  बगवाड़ा चौकी का है मामला,जांच शुरु सिर पर चोट,गले पर थे निशान

    रुद्रपुर :-कोतवाली इलाके में एक बालिका का मृत अवस्था में पडा शव मि लने का मामला सामने आया है। बालिका के सिर पर चोट और गले पर निशान थे। सूचना…

    मिशन 2026 बरेली-मुरादाबाद शिक्षक MLC चुनाव के लिए सपा ने कसी कमर, जिला संचालन समिति घोषित*

    बरेली। समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव के लिए अपनी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। सितंबर 2026 में प्रस्तावित 11 शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन सीटों के मद्देनजर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद