लटका 51 लाख का भुगतान, तिरंगा बनाने वाली महिलाएं परेशान

Spread the love

बरेली,  जिले में पिछले साल 15 अगस्त को स्वयं सहायता समूहों से बनवाए गए ढाई लाख से ज्यादा तिरंगों का भुगतान नहीं हो पा रहा है। मामला नियमों के पेच में इस कदर फंस गया है कि अफसर भी उलझकर रह गए हैं।

निदेशालय को डीएम, सीडीओ और डीसी एनआरएलएम लगातार पत्राचार कर रहे हैं लेकिन 10 महीने बाद भी बात नहीं बन सकी। नवागत डीएम के सामने भी मामला पहुंचा है। करीब 51 लाख का भुगतान लटका होने से स्वयं सहायता समूह की महिलाएं परेशान हैं।

पिछले साल 15 अगस्त पर राष्ट्रीय आजीविका मिशन (एनआरएलएम) को शासन से नाै लाख 70 हजार तिरंगे झंडे बनवाने का लक्ष्य दिया गया था। स्वयं सहायता समूहों की मदद से दो लाख 55 हजार ही तिरंगे झंडे बन पाए थे। 20 रुपये प्रति झंडे की दर से स्वयं सहायता समूहों को भुगतान करना था। इस हिसाब से करीब 51 लाख रुपये का भुगतान पांच दिन में होने का आश्वासन दिया गया था। इसके लिए महिलाओं ने किसी तरह से पैसे जुटाए थे मगर, पांच दिन का इंतजार 10 माह में भी पूरा नहीं हो सका है।

सीडीओ जग प्रवेश की ओर से सबसे पहले 20 फरवरी को राष्ट्रीय आजीविका मिशन के निदेशक को पत्रा लिखा गया। दोबारा पत्राचार 21 अप्रैल को किया गया। तत्कालीन डीएम रविंद्र कुमार ने 3 मार्च को पत्र लिखा और डीसी एनआरएलएम योगेंद्र लाल भारती ने भी कई बार निदेशालय पत्र लिखा।

लखनऊ में हुई बैठकों के अलावा वीसी में भी भुगतान का मामला उठाया गया, मगर समस्या का समाधान ही नहीं हो पा रहा है। उधर, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं भुगतान की मांग लगातार कर रहीं हैं। अधिकारियों के पास जा रही हैं, इससे अफसर भी परेशान हैं।

सीएलएफ के खाते में पड़ा है 97 लाख रुपया
विभागीय जानकारों के अनुसार तिरंगा झंडा बनाने का लक्ष्य जारी करने के साथ ही शासन से 50 फीसदी धनराशि यानी 97 लाख रुपया भेजी थी लेकिन लक्ष्य के अनुसार झंडे नहीं बन सके थे। यह धनराशि सीएलएफ (संकुल स्तरीय संघ) के खाते में पड़ी हुई है। वहीं, झंडे की बिक्री से आई धनराशि भी जमा है, मगर इसके बाद भी भुगतान नहीं हो पा रहा है।  सहायता समूहों को भुगतान कैसे किया जाए, यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। जेम पोर्टल से भुगतान करने के लिए कहा जा रहा है पर स्वयं सहायता समूह उस पर नहीं हैं। मुख्य कोषाधिकारी ने फाइल में आपत्ति लगा दी है। निदेशालय से राय लेने के लिए लिखा है– योगेंद्र लाल भारती, डीसी एनआरएलएम


  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    मिशन 2026 बरेली-मुरादाबाद शिक्षक MLC चुनाव के लिए सपा ने कसी कमर, जिला संचालन समिति घोषित*

    Spread the love

    Spread the loveबरेली। समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव के लिए अपनी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। सितंबर 2026 में प्रस्तावित 11 शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन सीटों…

    भैंस चोरी प्रकरण: पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट पशुपालक ने कोतवाली में खाया जहर, हालत गंभीर

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर/गदरपुर। गदरपुर थाना क्षेत्र में भैंस चोरी के मामले से नाराज एक पशुपालक द्वारा कोतवाली परिसर में जहरीला पदार्थ खाने का मामला सामने आया है  बताया जा रहा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप