कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर बोले- सपा की वजह से आजम जेल में बंद हैं

Spread the love

रामपुर,  पंचायती राज, अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज विभाग मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि सपा सरकार में आजम खां को डिप्टी सीएम नहीं बनाया। उनका इस्तेमाल किया, उनकी कौम का वोट भी लिया, लेकिन जब हिस्सेदारी देने की बात आई तो पार्टी ने हिस्सेदारी नहीं दिया। वह आज जिस मामले में जेल में बंद हैं, समाजवादी पार्टी ने उनको फंसाया है। अगर सपा सरकार ने कानून के दायरे में रहकर काम किया होता तो आजम खां जेल में नहीं होते।

पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने  सद्भावना मंडप में पत्रकारों से रूबरू हुोते हुए कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आजम खां के साथ पक्षपात किया है। कहा कि मैं सीतापुर में आजम खां से मिलने जा रहा था तो अखिलेश यादव ने कहा कि आप न जाएं। हम उनको किनारे लगा रहे हैं, आप उन्हें बढ़ाने जा रहे हैं। अखिलेश यादव को गुलाम नेता चाहिए। जो गूंगा-बहरा रहे।

शिक्षा के सवाल पर बोले कि सपा की चार बार सरकार रही। एक यूनवर्सिटी को मदरसे से अटैच कर दिए होते या माध्यमिक मदरसा बोर्ड बना दिए होते तो आज दुगर्ति नहीं होती। आजम खां की जो स्थिति है, उसके लिए समाजवादी पार्टी जिम्मेदार है। अपराधियों की कोई जाति नहीं होती।

अगर मंगेश यादव जाति बता रहे हैं तो 67 मुस्लिम अपराधी मारे गए हैं, 18 राजपूत मारे गए हैं, 20 ब्राह्मण मारे गए हैं, 17 जाट और गुर्जर मारे गए हैं, 24 अन्य अति पिछड़ा वर्ग के बदमाश मारे गए हैं, जबकि सिर्फ मंगेश यादव पर चर्चा हो रही है। मुसलमानों, जाट, गुर्जर पर अखिलेश क्यों नही बोलते हैं। यह जाति को बढ़ावा देने की बात है। वोट सभी का लेंगे। उन्होंने चार बार की सरकार में लोगों को धोखा दिया है।


  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    मिशन 2026 बरेली-मुरादाबाद शिक्षक MLC चुनाव के लिए सपा ने कसी कमर, जिला संचालन समिति घोषित*

    Spread the love

    Spread the loveबरेली। समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव के लिए अपनी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। सितंबर 2026 में प्रस्तावित 11 शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन सीटों…

    भैंस चोरी प्रकरण: पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट पशुपालक ने कोतवाली में खाया जहर, हालत गंभीर

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर/गदरपुर। गदरपुर थाना क्षेत्र में भैंस चोरी के मामले से नाराज एक पशुपालक द्वारा कोतवाली परिसर में जहरीला पदार्थ खाने का मामला सामने आया है  बताया जा रहा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप