कैंट पुलिस और एसओजी ने ट्रक चोरी और फर्जी क्लेम करने वाले गैंग का पर्दाफाश

बरेली कैंट पुलिस और एसओजी (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप) की टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए ट्रक चोरी और फर्जी बीमा क्लेम करने वाले एक संगठित गैंग का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गैंग के पांच सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके कब्जे से दो चोरी के ट्रक, फर्जी नंबर प्लेट और जाली दस्तावेज बरामद किए गए हैं।

 

आरोपियों को थाना कैंट और ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपियों में शाकिर उर्फ भूरा, मास्टर आरिफ, सोहेल, सैफुद्दीन और इशाक अली शामिल हैं।

 

पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ है कि यह गैंग ट्रकों की फर्जी चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवा कर फाइनेंस कंपनियों से बीमा क्लेम हासिल करता था। गैंग का हर सदस्य अलग-अलग भूमिका निभाता था — कोई ट्रक चोरी करता था, कोई इंजन और चेचिस नंबर बदलता था, कुछ सदस्य फर्जी मुकदमे दर्ज करवाते थे और फर्जी नंबर प्लेट बनवाते थे। अब तक गैंग ने 50 से अधिक झूठे क्लेम किए हैं।

 

एसपी सिटी मनीष पारीक ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ थाना कैंट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब गैंग के अन्य फरार सदस्यों की तलाश में जुटी हुई है

 

बरेली पुलिस अधीक्षक ने इस सफल कार्रवाई के लिए थाना कैंट और एसओजी टीम की सराहना की है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    सडक पर मृत अवस्था में मिली बालिका  बगवाड़ा चौकी का है मामला,जांच शुरु सिर पर चोट,गले पर थे निशान

    रुद्रपुर :-कोतवाली इलाके में एक बालिका का मृत अवस्था में पडा शव मि लने का मामला सामने आया है। बालिका के सिर पर चोट और गले पर निशान थे। सूचना…

    मिशन 2026 बरेली-मुरादाबाद शिक्षक MLC चुनाव के लिए सपा ने कसी कमर, जिला संचालन समिति घोषित*

    बरेली। समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव के लिए अपनी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। सितंबर 2026 में प्रस्तावित 11 शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन सीटों के मद्देनजर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद