ट्रंचिंग ग्राउंड में पार्क बनाने की मांग को लेकर चुघ ने सौंपा ज्ञापन

Spread the love

रुद्रपुर। ट्रंचिंग ग्राउंड में सुंदर पार्क व छायादार वृक्ष लगाने की मांग को लेकर वरिष्ठ भाजपा नेता भारत भूषण चुघ ने नगर निगम पहुंचकर नगर आयुक्त नरेश दुर्गापाल को ज्ञापन सोंपा। नगर आयुक्त को दिए गए ज्ञापन में चुघ ने कहा कि उन्होंने वर्षों पुरानी शहर की समस्या का हल किया है इसके लिए नगर आयुक्त बधाई के पात्र है।
उन्होंने कहा वर्षों से यहां कूड़े का पहाड़ बन गया था जिससे आसपास के रहने वाले लोगों को जीना मुहाल हो गया था ऐसे में 6 महीने के भीतर यह कूड़े का पहाड़ साफ कर दिया गया। चुघ ने कहा कि अब इस जगह पर मिट्टी का भरान कर सुंदर पार्क बनाया जाए, साथ ही छायादार वृक्ष और फल फूल के पौधे भी रोपें जाएं। उन्होंने कहा इस कूड़े के पहाड़ के अपने कारण पहाड़गंज ,रेशम बाड़ी, रम्पुरा, शांति कॉलोनी सहित आसपास के लोगों को राहत मिली है। जिसके लिए नगर आयुक्त बधाई के पात्र हैं ,साथ ही उन्होंने कहा कि भूरारानी की दुर्गा कॉलोनी में कई वर्षों से सड़क नहीं बनाई गई जिससे लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है । ऐसे में जनहित में लगभग आधा किलोमीटर सड़क का निर्माण किया जाए। इस दौरान ओम प्रकाश, अमन सक्सैना ,राजकुमार, रूपचंद, संजय प्रजापति ,राकेश ,राम चरण ,सनी पासवान ,शुभम प्रजापति ,सुनील कुमार ,सचिन, प्रेम सिंह ,प्यारेलाल कोली ,राज कोली आदि मौजूद थे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-एस.आई.आर सर्वे पूर्ण होने के बाद पूर्व विधायक की बुजुर्ग माता को आपत्ति नोटिस मिलने के बाद शहर की राजनीति गरमा गई है और गुस्साएं पूर्व विधायक…

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। छापामार टीम ने पाया कि जय गुरुदेव कंपनी द्वारा बेची जा रही मशीनें प्रसिद्ध ब्रांड शक्तिमान की महत्वपूर्ण मॉडल की हुबहु नकल प्रतीत हुई। जो कि किसानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप