प्रदेशभर में निरंतर हो रही बिजली गुल, लोगों के छूट रहे पसीने

देहरादून। प्रदेश में बिजली संकट अब राज्य के बड़े शहरों तक भी पहुंच गया है। राज्य के एक बड़े हिस्से में घंटों बिजली कटौती रही। शुक्रवार के लिए भी चार मिलियन यूनिट बिजली कम पड़ रही है। ऐसे में उद्योगों समेत ग्रामीण, शहरी आबादी को बिजली संकट से जूझना होगा। राज्य में उद्योगों को तो बिजली संकट से राहत देने का दावा ऊर्जा निगम यूपीसीएल की ओर से किया गया।
हालांकि स्टील कंपनियों से जुड़े फर्नेश उद्योगों में जरूर छह घंटे तक की बिजली कटौती हुई। सुबह और रात के समय अलग अलग पावर कट हुआ। ग्रामीण क्षेत्रों में भी तीन घंटे की कटौती हुई। छोटे शहरों में दो घंटे, तो बड़े शहरों में भी एक घंटे तक का पावर कट रहा। इसमें देहरादून अछूता रहा।
शुक्रवार को राज्य में बिजली की मांग 44.5 एमयू है। इसके मुकाबले उपलब्धता 29.5 एमयू ही है। 15 एमयू बिजली की व्यवस्था बाजार से की जा रही है। चार एमयू बिजली की अभी भी कमी है। शुक्रवार को भी कटौती वहीं बिजली कटौती का असर धीरे धीरे पेयजल सप्लाई सिस्टम पर भी पड़ने लगा है। पावर कट बढ़ने पर यह दिक्कत और बढ़ सकती है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद