सीएम योगी की नीतियों से प्रभावित हुए पांच शराब माफिया, थाने जाकर किया सरेंडर, बोले-अब कभी नहीं बनाउंगा शराब

Spread the love

लखनऊ। शाहजहांपुर जिले में अवैध कच्ची शराब का निर्माण और बिक्री करने वाले कथित पांच शराब माफिया ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नीतियों से प्रभावित होकर सरेंडर कर दिया। ये माफिया हाथों में पोस्टर लेकर थाने पहुंचे और कहा, हम लोग शराब बनाते हैं, लेकिन मुख्यमंत्री की नीतियों से प्रभावित होकर शराब बनाना छोड़ रहे हैं। हम पुलिस के समक्ष सरेंडर करने आए हैं।
शाहजहांपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) एस आनंद ने शनिवार को भाषा को बताया कि खुटार थाना क्षेत्र के मेनिया गांव में पांच शराब माफिया रहते हैं, जो कच्ची शराब बनाने और बेचने का धंधा करते हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा जिले में लगातार मादक पदार्थों और अवैध शराब के विरुद्ध की जा रही ताबड़तोड़ कार्रवाई से शुक्रवार शाम हाथों में पोस्टर पकड़कर पांच लोगों ने थाना खुटार में थाना प्रभारी धनंजय सिंह के समक्ष सरेंडर किया है। एसपी ने बताया कि जिन शराब माफिया ने सरेंडर किया है, उनमें से चार हिस्ट्रीशीटर अपराधी हैं।
उन्होंने कहा कि माफिया के हाथों में जो पोस्टर था उसमें लिखा है कि, मैं कच्ची शराब बनाने और बेचने का कार्य करता हूं, लेकिन योगी आदित्यनाथ की नीतियों से प्रभावित होकर अपने आप शराब बनाने का काम छोड़ रहा हूं, अब कभी शराब नहीं बनाऊंगा, इसीलिए सरेंडर करने आया हूं। आनंद ने बताया कि आरोपी कश्मीर सिंह, रोशन सिंह, देशराज सिंह, चमन सिंह और गुरमीत ने थाने में शराब कारोबार न करने की शपथ खाई। इसके बाद थाना प्रभारी ने सभी शराब विक्रेताओं को चेतावनी देकर भविष्य में अपराध न करने की हिदायत देते हुए छोड़ दिया।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    मिशन 2026 बरेली-मुरादाबाद शिक्षक MLC चुनाव के लिए सपा ने कसी कमर, जिला संचालन समिति घोषित*

    Spread the love

    Spread the loveबरेली। समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव के लिए अपनी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। सितंबर 2026 में प्रस्तावित 11 शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन सीटों…

    भैंस चोरी प्रकरण: पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट पशुपालक ने कोतवाली में खाया जहर, हालत गंभीर

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर/गदरपुर। गदरपुर थाना क्षेत्र में भैंस चोरी के मामले से नाराज एक पशुपालक द्वारा कोतवाली परिसर में जहरीला पदार्थ खाने का मामला सामने आया है  बताया जा रहा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    चोरी के शक में दोस्त बना दुश्मन, शराब पार्टी बुलाकर रची खौफनाक साजिश

    चोरी के शक में दोस्त बना दुश्मन, शराब पार्टी बुलाकर रची खौफनाक साजिश

    गदरपुर फायरिंग कांड में बड़ा खुलासा, यूथ कांग्रेस के दो पूर्व पदाधिकारी समेत चार गिरफ्तार

    गदरपुर फायरिंग कांड में बड़ा खुलासा, यूथ कांग्रेस के दो पूर्व पदाधिकारी समेत चार गिरफ्तार