प्रभावित दुकानदारों को बचाने विधायक शिव पहुंचे कलैक्ट्रेट

Spread the love

रूद्रपुर । किच्छा बाईपास मार्ग पर डीडीचौक पर स्थित विश्वकर्मा मार्केट के अतिक्रमण के दायरे में आईे दुकानों के स्वामियों के साथ आज विधायक शिव अरोरा ने कलैक्ट्रेट पहुंचकर अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर उनसेे वार्ता की और व्यापारियों को उजाड़ने से बचाने की मांग की। उन्होंने कहा कि इस सन्दर्भ में वह जिलाधिकारी से भी बातचीत करेंगे।

श्री अरोरा ने कहा कि श्री विश्वकर्मा स्वरोजगार उत्थान समिति से जुड़े कई व्यापारी पिछले कई वर्षों से रोडवेज के समक्ष रोजगार कर परिवार का पालन पोषण कर रहे हैं। उन्होंन कहा कि वर्ष 2015 में रोडवेज के सौन्दर्यीकरण के लिए पीपीपी मोड़ पर एक ठेकेदार को काम सौंपा गया था। तब से यहां के व्यापारियों को उजाड़ने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2019 मेंवह इस सन्दर्भ में तत्कालीन डीएम से मिले भी थे। वर्ष 2021 में  दुकानों को हटाने के लिए जेसीबी मशीने भी आ गई थीं। जिनके द्वारा 3- 4 खोखे भी हटाए गए थे। परंतु भारी जनविरोध और दीपावली पर्व होने से कार्य बीच में ही रोक दिया गया था। श्री अरोरा ने कहा कि इन दुकानों से रोडवेज के किसी भी निर्माण कार्य में बाधा नहीं पहुंच रही है। मौजूद दो बड़े गेटों से निर्माण सामग्री के वाहन आ जा सकते हैं। किसी की दुकान को उजड़ने नहीं दिया जायेगा। यदि जरूरी हुआ तो पहले प्रभावित व्यापारियों के पुर्नवास की व्यवस्था भी की जायेगी। पूर्व में उजाड़े करीब दो सौ व्यापारियों के पुर्नवास के लिए वेंडिग जोन बन कर तैयार हो रहा है। जहां दुकाने आवंटित करने का काम जारी है। श्री अरोरा ने एडीएम से इस मामले में सहयोग की अपेक्षा की। इस मौके परजिला महामंत्री अमित नारंग, सुशील गाबा, पूर्व पार्षद फुदेना साहनी, विकास छाबड़ा, दीपक चावला, राजेंद्र पांडेय, मदान सिंह नेगी, नंद लाल शर्मा, राकेश शर्मा, सुरेंद्र छाबड़ा, हाकिम मलिक स, सलीम, नईम, सुखी लाल, अनिल शरण, आशा जोशी, अमित अनेजा, रईस अहमद, राकेश, सूरज अनेजा, रामावतार, सलविंदर सिंह, मानेंद्र सिंह, योगेश अनेजा, विक्रम यादव, राजेश बंसल, संतोष कुमार, नायाब खान, आदि उपस्थित थे।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    विधायक करते रहे इंतजार, महापौर ने खुलवाया परशुराम चौक का कट जनता बोली— विधायक से 4 साल में नहीं हुआ काम

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। परशुराम चौक पर लंबे समय से बंद पड़े कट को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिली। लोगों का कहना है कि पिछले चार वर्षों से…

    दिव्यांग से प्रेम,शादी और दिया झांसा:-मुकदमा हुआ दर्ज कोतवाली इलाके की दूधिया नगर का है मामला  मोहब्बत पर लूटता रहा मेहनत की कमाई

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर :-कोतवाली इलाके की दूधिया नगर में एक ऐसा मामला सामने आया है। जहां पांच बहनों का इकलौता दिव्यांग भाई ने एक युवती को दिल से चाहा और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विधायक करते रहे इंतजार, महापौर ने खुलवाया परशुराम चौक का कट जनता बोली— विधायक से 4 साल में नहीं हुआ काम

    विधायक करते रहे इंतजार, महापौर ने खुलवाया परशुराम चौक का कट जनता बोली— विधायक से 4 साल में नहीं हुआ काम

    दिव्यांग से प्रेम,शादी और दिया झांसा:-मुकदमा हुआ दर्ज कोतवाली इलाके की दूधिया नगर का है मामला  मोहब्बत पर लूटता रहा मेहनत की कमाई

    सलाउददीन गिरफ्तार,डेटोनेटर सहित हथियार बरामद  विदेशी पिस्टल,एके 47 के कारतूस भी हुए बरामद देश-प्रदेश में फैला रहा था कट्टरपंथी का जाल

    गरीब बेटी का मजाक,रिश्ता तय कर मांग डाला दहेज  थाना ट्रांजिट कैंप इलाके का है मामला   न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज

    पत्रकार की आवाज़ बनी बुजुर्ग की फरियाद, सीएम धामी ने दिए समस्या समाधान के निर्देश

    पत्रकार की आवाज़ बनी बुजुर्ग की फरियाद, सीएम धामी ने दिए समस्या समाधान के निर्देश