फ्लाईओवर के नीचे नाले में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव  

रूद्रपुर। काशीपुर रोड़ पर फ्लाई ओवर के नीचे नाले में अज्ञात व्यक्ति का शव पाये जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नाले से बाहर निकाला और वहां मौजूद लोगों से शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की। शव की शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाऊस भिजवाकर उसकी शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिये। चौकी प्रभारी होशियार सिंह ने बताया कि मामले से कोतवाली और आसपास क्षेत्र की पुलिस को भी अवगत करा दिया गया है।

जानकारी के अनुसार सोमवार प्रातः राह गुजरते लोगों ने काशीपुर मार्ग पर फ्लाई ओवर के नीचे स्थित नाले में एक अधेड़ व्यक्ति का शव पड़ा देखा। शव मिलने की खबर लगते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई और वहां लोंगों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना मिलने पर आदर्श कालोनी चौकी प्रभारी होशियार सिंह साथी पुलिसकर्मियों कांस्टेबल उमेश सिंह और हयात चन्द्र के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने शव को नाले से बाहर निकाल कर मौजूद लोगों से शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की लेकिन कोई भी शव की शिनाख्त नही कर पाया। जिस पर पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाऊस भिजवा दिया। चौकी प्रभारी होशियार सिंह ने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 55 वर्ष है। उसके पास से ऐसा कोई दस्तावेज बरामद नहीं हुआ है जिससे उसकी शिनाख्त की जा सके। उन्होंने बताया कि मामले से कोतवाली और आसपास क्षेत्र की पुलिस को भी अवगत करा दिया गया है

।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद