स्मार्ट प्रीपेड मीटर के खिलाफ विधायक बेहड़ ने खोला मोर्चा बेहड़ ने सड़क पर तोड़े मीटर, टीम बैरंग वापस लौटी 

Spread the love
किच्छा।  देशभर में अडानी के प्रीपेड बिजली मीटरों का विरोध जारी है। उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले की किच्छा विधानसभा में सोमवार को कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ ने खुलकर विरोध प्रदर्शन किया। विधायक बेहड़ ने अडानी के प्रीपेड मीटरों को एक-एक कर डिब्बे से निकालकर सड़क पर पटक कर तोड़ दिया और सरकार के इस फैसले के खिलाफ आक्रोश जताया। विधायक ने कहा कि जनता के हित में किसी भी हाल में ये प्रीपेड मीटर नहीं लगने दिए जाएंगे। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि यह फैसला आम जनता पर आर्थिक बोझ डालने वाला है और इससे उपभोक्ताओं को परेशानी होगी।
स्मार्ट प्रीपेड मीटर के खिलाफ विधायक तिलकराज बेहड़ ने मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को शंकर फॉर्म में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची टीम को विधायक तिलक राज बेहड़ के गुस्से का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंचे विधायक तिलक राज बेहड़ ने स्मार्ट मीटर लगा रही टीम को आड़े हाथों लेते हुए वापस जाने पर मजबूर कर दिया। प्रातः विधायक तिलक राज बेहड़ को ग्रामीणों ने सूचना दी कि विद्युत विभाग द्वारा उनके गांव में प्रीपेड मीटर लगाए जा रहे हैं तथा नहीं लगने पर मुकदमा दर्ज किए जाने की धमकी दे रहे हैं जिस पर विधायक तिलक राज बेहड़ शंकर फॉर्म पहुंचे और ग्रामीणों से स्थिति का जायजा लिया तो आसपास स्मार्ट मीटर लगाने वाली टीम स्मार्ट मीटर लेकर के मौजूद थी जिस पर बेहड़ ने मीटर लगा रहे एक व्यक्ति को पकड़ कर उससे पूछताछ शुरू कर दी। मीटर लगा रहे लोगों का कहना था कि उनको ठेकेदार द्वारा मीटर लगाए जाने को कहा जिस पर वे शंकर फॉर्म में मीटर लगाने पहुंचे । बेहड़ ने आक्रोश जाहिर करते हुए स्मार्ट मीटर सड़क पर ही तोड़ डाले। इस दौरान विरोध के बाद प्रीपेड मीटर लगाने आई टीम बैरंग वापस लौट गयी। इस दौरान विधायक बेहड़ ने स्पष्ट कहा कि आम जनता को स्मार्ट प्रीपेड मीटर के नाम पर अपनी विधानसभा में किसी भी कीमत पर प्रताड़ित नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि विभाग सबसे पहले उद्योगपतियों के घरों में और उनके प्रतिष्ठानों में स्मार्ट मीटर लगाए। उन्होंने कहा कि जहां की जनता स्मार्ट मीटर का विरोध करेगी वह उनके साथ है। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा जबरदस्ती स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाए जा रहे हैं। यदि कोई व्यक्ति अपनी मर्जी से मीटर लगा रहा है तो इसका कोई विरोध नहीं कर रहे हैं यदि आम जनता प्रीपेड मीटर लगाने का विरोध करेगी तो वह जनता के साथ हैं। जहां-जहां भी जनता उन्हें बुलाएगी वह वहां जाएंगे और किसी भी कीमत पर मीटर नहीं लगने देंगे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-एस.आई.आर सर्वे पूर्ण होने के बाद पूर्व विधायक की बुजुर्ग माता को आपत्ति नोटिस मिलने के बाद शहर की राजनीति गरमा गई है और गुस्साएं पूर्व विधायक…

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। छापामार टीम ने पाया कि जय गुरुदेव कंपनी द्वारा बेची जा रही मशीनें प्रसिद्ध ब्रांड शक्तिमान की महत्वपूर्ण मॉडल की हुबहु नकल प्रतीत हुई। जो कि किसानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप