30 लाख की क्रिस्टल हेरोइन के साथ सौदागर दबोचा

रुद्रपुर,एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने चेकिंग के दौरान लाखों कीमत की क्रिस्टल हेरोइन के साथ एक सौदागर को दबोच लिया है। साथ ही उसके खिलाफ एनडीपीएस का मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के दरोगा कौशल भाकूनी 17 अक्टूबर की देर शाम टीम के साथ रात्रि गश्त कर रहे थे। इस बीच तीनपानी के समीप एक स्कूटी आती हुई दिखाई दी। तभी वाहन चेकिंग होता देख आरोपी युवक सकपकाते हुए स्कूटी छोड़कर भागने लगा। जिस पर टीम ने घेराबंदी कर युवक को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम विश्वजीत उर्फ राहुल मंडल निवासी संजय नगर खेड़ा बताया।

एएनटीएफ ने तलाशी लेने के बाद आरोपी के कब्जे से 97.7 ग्राम क्रिस्टल हेरोइन बरामद की। इसकी कीमत 30 लाख रुपये आंकी गई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह हेरोइन दिनेशपुर मोड़ काली नगर निवासी राजेश बंगाली नाम के युवक से लाता है और महंगे दामों पर नशेड़ी युवकों को मुहैया कराता है। साथ ही बताया कि वह बिना नंबर की इलेक्ट्रिक स्कूटर से ही हेरोइन की तस्करी करता है। ताकि किसी को संदेह न हो। टीम ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद