जमीन से कब्जा हटवाने की जिलाधिकारी से की मांग

काशीपुर। एक परिवार के सदस्यों ने कुछ लोगों पर जमीन कब्जा करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। उन्होंने जिलाधिकारी को पत्र सौंपकर जमीन पर कब्जा दिलाने की मांग की है। सुभाषनगर की पुलिया गली नंबर 10 निवासी जमना देवी, अर्जुन, दीपक, आकाश ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपा। इसमें उन्होंने बताया कि उनकी जसपुर खुर्द में खेती की जमीन है। उस पर भू-माफियों ने कब्जा कर रखा है और जान से मारने की धमकी देते हैं। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व में भी प्रार्थना पत्र अधिकारियों को दिया गया था, जिसपर कार्रवाई भी हुई लेकिन उप जिलाधिकारी ने कार्रवाई पर रोक लगवा दी। उन्होंने बताया कि पूर्व प्रधान अवूल हसन के बेटे अली हसन, चांद हसन, नूर हसन, ने कब्जा कर रखा है। उन्होंने जिलाधिकारी से कब्जा हटाने की मांग की, जिसपर उन्होंने कार्रवाई करने का भरोसा दिया है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद