पिता-पुत्र पर करोड़ों की धोखाधड़ी का केस

किच्छा। एक व्यक्ति ने कोतवाली में पिता-पुत्र के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है। प्रतापपुर निवासी नितिन मिश्रा ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा कि उन्होंने व उनके पार्टनर श्रीराम तिवारी ने सुरेन्द्र सिंह से लालपुर में जमीन क्रय कर दो करोड़ 90 लाख रुपये बयाने के दिये थे। सुरेन्द्र सिंह ने रुपये लेने के बाद जमीन की रजिस्ट्री करने पर आनकानी की। आपसी सहमति के बाद मानवेन्द्र सिंह को 39, सनप्रीत सिंह खुराना 10, सचिन चावला 10, अमित कुमार को 10 प्रतिशत का पार्टनर बनाया गया। उनके और पार्टनर की साझेदारी 31 प्रतिशत रखी गयी थी। तय हुआ कि प्रोजेक्ट का नया नक्शा बनाकर प्राधिकरण से पास कराया जायेगा। इसका शपथ पत्र सुरेन्द सिंह ने हस्ताक्षर कर दिया था। आरोप है कि सुरेंद्र के बेटे मानवेन्द्र सिंह ने उनको और पार्टनरों को बिना बताए 90 लाख रुपये हड़प लिए। सुरेंद्र ने परविन्दर सिंह के नाम इकरारनामा तैयार कर दिया था। इसका सभी पार्टनरों ने विरोध किया था। सुरेन्द्र सिंह उनसे पांच करोड़ 14 लाख 50 हजार रुपये ले चुका है। इतने रुपये लेने के बाद भी वह ग्राहकों के नाम पर रजिस्ट्री नहीं कर रहा है। बीते 19 मार्च को बलदेब डाबर निवासी मॉडल कालोनी को 2040 गज रकबा बेच दिया। इसकी एवज में एक करोड़ 50 लाख रुपये प्राप्त हुए थे। आरोप लगाया कि सुरेन्द्र सिंह व मनविन्दर सिंह ने उनके साथ जमीन विक्रय के नाम पर धोखाधडी की है। आरोपी उनसे गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देते हैं।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद

    रुद्रपुर   24 सितंबर की रात शिव एनक्लेव में हुई तबाड़तोड़ गोलीबारी और तोड़फोड़ मामले में कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प पुलिस ने तीन अभियुक्तों की गिरफ्तारी की और एक पिस्टल,तमंचा और कारतूस…

    तीन सालों में रिश्वत खोरी में दागदार हो चुकी हैं आबकारी   कई अधिकारी-कर्मचारी जा चुके है जेल   वर्ष 2023 से 2026 के मामले आए सामने

    रुद्पुर-  हिमाचल के कारोबारी के घर हुई करोड़ों की चोरी का सोना और नकदी बटवारे में फंसे आबकारी दरोगा और सिपाही का यह कोई पहला मामला नही था। पिछले तीन…

    You Missed

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद

    तीन सालों में रिश्वत खोरी में दागदार हो चुकी हैं आबकारी   कई अधिकारी-कर्मचारी जा चुके है जेल   वर्ष 2023 से 2026 के मामले आए सामने

    तीन सालों में रिश्वत खोरी में दागदार हो चुकी हैं आबकारी   कई अधिकारी-कर्मचारी जा चुके है जेल   वर्ष 2023 से 2026 के मामले आए सामने

    भारत निर्वाचन आयुक्त को लेकर कांग्रेसियों का विरोध मार्च   निकाली पुतले की शव यात्रा,कलेक्ट्रेट कूच   राष्ट्रपति को भेजा खत,भंग हो सभी आदेश

    भारत निर्वाचन आयुक्त को लेकर कांग्रेसियों का विरोध मार्च   निकाली पुतले की शव यात्रा,कलेक्ट्रेट कूच   राष्ट्रपति को भेजा खत,भंग हो सभी आदेश

    बीमा कंपनी-डीलर को देना होगा 15 हजार हर्जाना  उपभोक्ता फोरम ने सुनाया फैसला  उपभोक्ता ने दायर की थी याचिका

    किच्छा पालिका चुनाव:-लामबंद हुए अधिवक्ता मतगणना कराने का उठाया मुद्दा -निर्वाचन आयोग को लिखा खत

    किच्छा पालिका चुनाव:-लामबंद हुए अधिवक्ता मतगणना कराने का उठाया मुद्दा -निर्वाचन आयोग को लिखा खत

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी