जिलाधिकारी ने किया बौर, हरिपुरा जलाशय गूलरभोज का  निरीक्षण

Spread the love

रुद्रपुर। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बौर, हरिपुरा जलाशय गूलरभोज का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता सिंचाई ने बताया कि हरिपुरा जलाशय में 50 प्रतिशत से अधिक सिल्ट है। जिसकी डी सिल्टिंग कराना अति आवश्यक है। उन्होने बताया कि उपर पहाड़ो का पानी जंगलो, नदी, नालो के रास्ते मलवे के साथ हरिपुरा जलाशय में आता है। उन्होने बताया कि नहरों की सफाई हेतु शासन से विभाग को धनराशि प्राप्त होती है, मगर नदी, नालों, जलाशयो की सफाई हेतु धनराशि प्राप्त नही होती है। उन्होने बताया कि जमरानी बॉध बनने के बाद जमरानी का पानी भी हरिपुरा जलाशय में आयेगा। इसलिए हरिपुरा जलाशय का डी सिल्टिंग कराना अनिवार्य है।
जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता सिंचाई व जिला पर्यटन अधिकारी को जलाशयों में क्या-क्या क्रियाकलाप पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु हो सकते है, कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिये। अधिशासी अभियंता सिंचाई ने बताया कि पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु 13 डिस्ट्रीक 13 डेस्टिनेशन के अन्तर्गत बौर जलाशय तक 08 किमी0 सड़क बनाने का  प्रस्ताव शासन को भेजा गया था जो परिक्षण उपरांत कुछ अनापत्तियां निराकरण व पंतनगर विश्वविद्यालय से सड़क डिजायन तकनीकि वैट कराने हेतु प्राप्त हुआ था, जिसे डिजायन परिक्षण (वैट) कराने हेतु भेजा गया है। अधिशासी अभियंता सिंचाई व तहसीलदार ने बताया कि हरिपुरा जलाशय के सिल्ट क्षेत्र में अवैध खेती करते है। जिस पर जिलाधिकारी ने जलाशय सिल्ट क्षेत्र में अवैध खेती करने वालों को नोटिस देने के निर्देश दिये साथ ही अगले वर्ष से जलाशय क्षेत्र में खेती प्रतिबन्धित करने के निर्देश भी अधिशासी अभियंता व तहसीलदार को दिये। जिला पर्यटन अधिकारी ने बताया कि जलाशय के किनारे ठेली, रेड़ी लगाने से कूड़ा-गंदगी होने से सफाई की समस्या उत्पन्न हो जाती है। उन्होने बताया कि गुलरभोज निकाय द्वारा मोबाईल शौचालय स्थापित किया गया है। मगर सफाई की व्यवस्था नही हो पा रही है। जिस पर जिलाधिकारी ने तहसीलदार को डाम क्षेत्र में दुकाने, ठेली, रेड़ी लगाने वालो के साथ बैठक कर कूड़े के समस्या का समाधान निकाला जाय साथ ही उन्होने जलाशय पार कोपा मुनस्यारी, कोपा बसन्ता आदि गांवो की सड़क व अन्य सुविधाओं की जानकारियां ली। इसके उपरांत जिलाधिकारी ने बौर जलाशय के पास संचलित गेस्ट हाउस का निरीक्षण कर साफ-सफाई कराने के निर्देश दिये।  इस अवसर पर डीएफओ यूसी तिवारी, अधिशासी अभियंता सिंचाई केएस डांगी, तहसीलदार लीना चन्द्रा, जिला पर्यटन विकास अधिकारी लता बिष्ट, सहायक अभियंता विशाल प्रसाद आदि मौजूद थे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी