गोशाला का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम पशुओं की मौत मामले में तीन पर FIR

बरेली,  गोशाला में ठंड से ठिठुरकर सात गोवंशीय पशुओं की मौत हो गई थी। इसके बाद अब डीएम और सीडीओ ने गोशाला का निरीक्षण किया। डीएम ने लापरवाही करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मामले में तीन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज हुई है।  मजरा अंतपुर की गोशाला में  डीएम रविंद्र कुमार और सीडीओ जग प्रवेश पहुंचे। गोवंशीय पशुओं की मौत की घटना की गंभीरता को देखते हुए गोशाला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान लापरवाही पाए जाने पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। इस मामले में गोशाला के केयरटेकर, ग्राम प्रधान के पति, और सचिव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है।  गोशाला में ठंड से ठिठुरकर सात गोवंशीय पशुओं की मौत हो गई थी। उनके शव भी जहां के तहां पड़े रहे। पशुओं की मौत की खबर फैली तो देर रात बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के तमाम कार्यकर्ताओं ने गोशाला पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। साथ ही अधिकारियों पर लापरवाही करने का आरोप लगाया और घटना स्थल पर डीएम को बुलाने की जिद पर अड़े रहे थे। फिलहाल मामले में जांच की जा रही है।

Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद

    रुद्रपुर   24 सितंबर की रात शिव एनक्लेव में हुई तबाड़तोड़ गोलीबारी और तोड़फोड़ मामले में कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प पुलिस ने तीन अभियुक्तों की गिरफ्तारी की और एक पिस्टल,तमंचा और कारतूस…

    तीन सालों में रिश्वत खोरी में दागदार हो चुकी हैं आबकारी   कई अधिकारी-कर्मचारी जा चुके है जेल   वर्ष 2023 से 2026 के मामले आए सामने

    रुद्पुर-  हिमाचल के कारोबारी के घर हुई करोड़ों की चोरी का सोना और नकदी बटवारे में फंसे आबकारी दरोगा और सिपाही का यह कोई पहला मामला नही था। पिछले तीन…

    You Missed

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद

    तीन सालों में रिश्वत खोरी में दागदार हो चुकी हैं आबकारी   कई अधिकारी-कर्मचारी जा चुके है जेल   वर्ष 2023 से 2026 के मामले आए सामने

    तीन सालों में रिश्वत खोरी में दागदार हो चुकी हैं आबकारी   कई अधिकारी-कर्मचारी जा चुके है जेल   वर्ष 2023 से 2026 के मामले आए सामने

    भारत निर्वाचन आयुक्त को लेकर कांग्रेसियों का विरोध मार्च   निकाली पुतले की शव यात्रा,कलेक्ट्रेट कूच   राष्ट्रपति को भेजा खत,भंग हो सभी आदेश

    भारत निर्वाचन आयुक्त को लेकर कांग्रेसियों का विरोध मार्च   निकाली पुतले की शव यात्रा,कलेक्ट्रेट कूच   राष्ट्रपति को भेजा खत,भंग हो सभी आदेश

    बीमा कंपनी-डीलर को देना होगा 15 हजार हर्जाना  उपभोक्ता फोरम ने सुनाया फैसला  उपभोक्ता ने दायर की थी याचिका

    किच्छा पालिका चुनाव:-लामबंद हुए अधिवक्ता मतगणना कराने का उठाया मुद्दा -निर्वाचन आयोग को लिखा खत

    किच्छा पालिका चुनाव:-लामबंद हुए अधिवक्ता मतगणना कराने का उठाया मुद्दा -निर्वाचन आयोग को लिखा खत

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी