डायनेस्टी गुरुकुल को वॉलीबॉल प्रतियोगिता में मिला कांस्य पदक

खटीमा। सीबीएसई द्वारा आयोजित क्लस्टर वॉलीबॉल प्रतियोगिता में डायनेस्टी मॉडर्न गुरुकुल एकेडमी छिनकी फार्म के छात्रों ने कांस्य पदक प्राप्त कर विद्यालय व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। 31जुलाई से 4 अगस्त तक जेएमएस पब्लिक स्कूल हापुड में आयोजित अंडर-19 वॉलीबॉल प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्रों द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया। इस
प्रतियोगिता में लगभग 196 विद्यालयों ने प्रतिभाग किया गया था। डायनेस्टी गुरुकुल के छात्रों ने अद्वितीय प्रतिभा का परिचय देते हुए शानदार प्रदर्शन कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं  आयोजक मंडल द्वारा विद्यार्थियों को मेडल, प्रशस्ति पत्र व ट्राॅफी देकर सम्मानित किया गया।
विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक धीरेंद्र चंद्र भट्ट ने समस्त प्रतिभागी विद्यार्थियों व खेल प्रशिक्षक भरत बिष्ट को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि क्लस्टर वॉलीबॉल प्रतियोगिता में अद्भुत प्रदर्शन कर आप सभी ने विद्यालय व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों व प्रशिक्षकों की मेहनत, टीम वर्क और खेल भावना के कारण ही यह गौरव का पल प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि विद्यालय शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों के भीतर छिपी अन्य अनेक प्रतिभाओं को भी निखारने हेतु प्रयासरत है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से निरंतर मेहनत करने के लिए कहा।
इस अवसर पर विद्यालय की डायरेक्टर प्रेमा भट्ट, प्रधानाचार्य चंद्रकांत पनेरु, प्रशासनिक अधिकारी मनीष चंद, एकेडमिक डायरेक्टर विक्टर आइवन, हरीश भट्ट, दिगंबर भट्ट, सुरेश ओली, अशोक जोशी, सुरेंद्र रावत, मनीष ठाकुर, विजय रावत, गोविंद खाती, परविंदर खाती, मनीष कुंवर, कमल इकराल, कल्पना चंद, ऊषा भट्ट, ऊषा चौसाली, हेमलता बोरा, शिल्पा सक्सेना, लिंसी त्यागी, दीपा भट्ट, दीपा डसीला, सचिन तिवारी, रमेश जोशी, गिरीश जोशी, ललित मोहन कापड़ी, माया जोशी, मंजू चंद, नरसिंह कुंवर, चामू दानू, बालकृष्ण थापा व विद्यालय परिवार के समस्त शिक्षकों ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद

    रुद्रपुर   24 सितंबर की रात शिव एनक्लेव में हुई तबाड़तोड़ गोलीबारी और तोड़फोड़ मामले में कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प पुलिस ने तीन अभियुक्तों की गिरफ्तारी की और एक पिस्टल,तमंचा और कारतूस…

    तीन सालों में रिश्वत खोरी में दागदार हो चुकी हैं आबकारी   कई अधिकारी-कर्मचारी जा चुके है जेल   वर्ष 2023 से 2026 के मामले आए सामने

    रुद्पुर-  हिमाचल के कारोबारी के घर हुई करोड़ों की चोरी का सोना और नकदी बटवारे में फंसे आबकारी दरोगा और सिपाही का यह कोई पहला मामला नही था। पिछले तीन…

    You Missed

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद

    तीन सालों में रिश्वत खोरी में दागदार हो चुकी हैं आबकारी   कई अधिकारी-कर्मचारी जा चुके है जेल   वर्ष 2023 से 2026 के मामले आए सामने

    तीन सालों में रिश्वत खोरी में दागदार हो चुकी हैं आबकारी   कई अधिकारी-कर्मचारी जा चुके है जेल   वर्ष 2023 से 2026 के मामले आए सामने

    भारत निर्वाचन आयुक्त को लेकर कांग्रेसियों का विरोध मार्च   निकाली पुतले की शव यात्रा,कलेक्ट्रेट कूच   राष्ट्रपति को भेजा खत,भंग हो सभी आदेश

    भारत निर्वाचन आयुक्त को लेकर कांग्रेसियों का विरोध मार्च   निकाली पुतले की शव यात्रा,कलेक्ट्रेट कूच   राष्ट्रपति को भेजा खत,भंग हो सभी आदेश

    बीमा कंपनी-डीलर को देना होगा 15 हजार हर्जाना  उपभोक्ता फोरम ने सुनाया फैसला  उपभोक्ता ने दायर की थी याचिका

    किच्छा पालिका चुनाव:-लामबंद हुए अधिवक्ता मतगणना कराने का उठाया मुद्दा -निर्वाचन आयोग को लिखा खत

    किच्छा पालिका चुनाव:-लामबंद हुए अधिवक्ता मतगणना कराने का उठाया मुद्दा -निर्वाचन आयोग को लिखा खत

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी