बरेली की युवा शक्ति की गूँज लखनऊ तक BJYM अध्यक्ष अमन सक्सेना ने CM योगी से की भेंट*

 

रिपोर्ट.*प्रवीण कुमार*

 

बरेली भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) महानगर बरेली के अध्यक्ष अमन सक्सेना ने आज प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात के दौरान बरेली के विकास और युवाओं के भविष्य को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

 

अमन सक्सेना ने बरेली महानगर के बुनियादी ढांचे को और अधिक मजबूत करने के संबंध में मुख्यमंत्री को सुझाव दिए। बैठक में युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर, उन्नत खेल सुविधाएं और बेहतर शिक्षा संसाधनों की मांग प्रमुखता से रखी गई।

बरेली में संगठन की मजबूती और आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी विषयों को गंभीरता से सुनते हुए उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने युवा मोर्चा के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि, “युवा शक्ति ही राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की असली आधारशिला है।”

इस सफल वार्ता के बाद बरेली भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। अमन सक्सेना ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए उनके मार्गदर्शन को भविष्य के लिए प्रेरणादायक बताया।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नकली नोटों की सप्लाई का खुलासा, 50 हजार की करेंसी के साथ पांच गिरफ्तार

    शाहजहांपुर,  नकली नोटों के कारोबार में पति-पत्नी समेत पांच लोग शामिल थे। शाहजहांपुर की सदर बाजार पुलिस, एसओजी और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए…

    गोवंश वध के मामले में तीन वांछित गिरफ्तार, चापड़ और अन्य सामान बरामद

    सीबीगंज में गोवंशीय पशु के वध के मामले में वांछित तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से तीन लोहे के चापड़, लकड़ी का गुटका, प्लास्टिक की…

    You Missed

    मुख्यमंत्री धामी ने नगला तराई में किया मां पूर्णागिरि मंदिर का लोकार्पण, 2.54 करोड़ रुपये की लागत से हुआ तैयार

    नितेश जौहरी हत्याकांड में छठा आरोपी अमन प्रजापति बरेली से गिरफ्तार

    खटीमा के झन्कईया में सीएम धामी का अनोखा अंदाज, शंकर चाय वाले की टपरी पर खुद बनाई चाय, लोगों से की बातचीत

    जसपुर में जनगणना अभियान शुरू करने की तैयारी पूरी, घर-घर पहुंचेंगे कर्मी

    नौ माह में 60 हत्याओं से दहला कुमाऊं, ऊधमसिंह नगर में सबसे ज्यादा कत्ल

    जौलजीबी मेले के विवाद पर उत्तराखंड की गरमाई सियासत! बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता राजेश शुक्ला ने कांग्रेस पर साधा निशाना