सियासी पारा हाई माधोबाड़ी में डॉ. अनीस बेग का शक्ति प्रदर्शन, कड़ाके की ठंड में ‘साइकिल’ ने दी गर्माहट

बरेली 125 कैंट विधानसभा के माधोबाड़ी बाल्मीकि बस्ती में समाजसेवी डॉ. अनीस बेग ने ‘पीडीए महापंचायत’ और विशाल कंबल वितरण के जरिए अपनी सियासी ताकत का लोहा मनवाया। जहाँ एक ओर सरकार और स्थानीय जनप्रतिनिधि जनता को ठिठुरने के लिए उनके हाल पर छोड़ चुके हैं, वहीं डॉ. बेग ने सैकड़ों जरूरतमंदों को राहत पहुँचाकर सत्तासीनों की नींद उड़ा दी है।

​महानगर अध्यक्ष शमीम खान सुल्तानी की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में डॉ. अनीस बेग ने सीधे तौर पर व्यवस्था को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है, लेकिन अफसोस कि आज गरीबों को उनके हाल पर छोड़ दिया गया है। जब प्रशासन नाकाम हो जाता है, तब हमें सड़कों पर उतरना पड़ता है। हमारा संकल्प है कि कैंट विधानसभा का कोई भी गरीब ठंड से नहीं ठिठुरेगा।”

​जातिवाद की राजनीति को सीधी चुनौती
​महानगर अध्यक्ष ने मंच से हुंकार भरते हुए कहा कि अब जाति-पाति और भेदभाव के दिन लद चुके हैं। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाना अब मजबूरी नहीं, बल्कि जरूरत बन गई है। इस दौरान स्थानीय लोगों में क्षेत्रीय विधायक और प्रशासन के खिलाफ भारी नाराजगी भी दिखी, जिनका आरोप था कि चुनाव के बाद ‘बड़े नेता’ बस्तियों का रास्ता भूल जाते हैं।
​बाल्मीकि समाज का मिला भारी समर्थन
​कार्यक्रम में कुलदीप बाल्मीकि, दीपक और पंकज बाल्मीकि समेत समाज के युवाओं ने डॉ. बेग का जोरदार स्वागत किया। स्थानीय लोगों ने दबी जुबान में कहा कि जो काम सालों से पद पर बैठे लोग नहीं कर पाए, वो डॉ. बेग ने एक झटके में कर दिखाया। कंबल पाकर बुजुर्गों की आँखों में आँसू थे, जो कहीं न कहीं मौजूदा सिस्टम की विफलता की कहानी बयां कर रहे थे।
​
​कार्यक्रम में मुख्य रूप से स्मिता यादव (जिला अध्यक्ष महिला सभा), गजल अंसारी, हरिओम प्रजापति, राजेश मौर्य और अंकित बाल्मीकि जैसे कद्दावर नेता मौजूद रहे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नकली नोटों की सप्लाई का खुलासा, 50 हजार की करेंसी के साथ पांच गिरफ्तार

    शाहजहांपुर,  नकली नोटों के कारोबार में पति-पत्नी समेत पांच लोग शामिल थे। शाहजहांपुर की सदर बाजार पुलिस, एसओजी और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए…

    गोवंश वध के मामले में तीन वांछित गिरफ्तार, चापड़ और अन्य सामान बरामद

    सीबीगंज में गोवंशीय पशु के वध के मामले में वांछित तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से तीन लोहे के चापड़, लकड़ी का गुटका, प्लास्टिक की…

    You Missed

    मुख्यमंत्री धामी ने नगला तराई में किया मां पूर्णागिरि मंदिर का लोकार्पण, 2.54 करोड़ रुपये की लागत से हुआ तैयार

    नितेश जौहरी हत्याकांड में छठा आरोपी अमन प्रजापति बरेली से गिरफ्तार

    खटीमा के झन्कईया में सीएम धामी का अनोखा अंदाज, शंकर चाय वाले की टपरी पर खुद बनाई चाय, लोगों से की बातचीत

    जसपुर में जनगणना अभियान शुरू करने की तैयारी पूरी, घर-घर पहुंचेंगे कर्मी

    नौ माह में 60 हत्याओं से दहला कुमाऊं, ऊधमसिंह नगर में सबसे ज्यादा कत्ल

    जौलजीबी मेले के विवाद पर उत्तराखंड की गरमाई सियासत! बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता राजेश शुक्ला ने कांग्रेस पर साधा निशाना