लापता प्रकरण में भड़के विधायक ने सुनाई खरी-खोटी

रुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप से 12 सितंबर से लापता एक नाबालिग युवती प्रकरण में सुस्त कार्रवाई का आरोप लगाते हुए विधायक शिव अरोरा ने समर्थकों के साथ थाने का घेराव किया और जांच अधिकारी को खरी-खोटी सुनाई। आरोप था कि आरोपी युवक खुलेआम इंस्टाग्राम पर युवती के साथ फोटो वायरल कर रहा है और खुलेआम कट्टरपंथी सोच को उजागर कर रहा है। पुलिस ने अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। विधायक अरोरा ने तत्काल एसएसपी को फोन कर वार्ता की। जिस पर एसएसपी ने जांच का आश्वासन देते हुए नाबालिग की बरामदगी का भरोसा जताया।    विधायक अरोरा ने कहा कि शिमला बहादुर की रहने वाली 16 साल की छात्रा को विशेष समुदाय के युवक ने इंस्टाग्राम पर दोस्ती की और 12 सितंबर को बहला फुसलाकर ले गया। वहीं आरोपी युवक-युवती के साथ ट्रेन में वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड कर कट्टरपंथी सोच को जाहिर कर रहा है। जिसकी सूचना लगातार युवती के परिजन पुलिस को दे रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं की तो पीड़िता ने विधायक के पास आई। इस दौरान विधायक विवेचना अधिकारी को खरी खोटी सुनाते हुए कार्यशैली में सुधार लाने की हिदायत दी और तत्काल एसएसपी मणिकांत मिश्रा को फोन कर प्रकरण से अवगत कराया।

एसएसपी ने आश्वासन दिया कि पुलिस की एक टीम को रवाना कर युवती की बरामदगी की कोशिश की जाएगी और पुलिस द्वारा लापरवाही बरतने के आरोपों की जांच भी करवाई जाएगी। जांच के बाद दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा, सुरेश कोली, मानस जायसवाल, मंडल अध्यक्ष धीरेश गुप्ता, तरुण दत्ता, , राजा भारद्वाज, अनूप दत्ता, राधेश शर्मा, नरेश उप्रेती, विजय भान,  मनोज मदान, मयंक कक्कड़, मदन दिवाकर, विजय डे, कैलाश राठौर, दीपक दिवाकर, शंकर विश्वास, आदेश भरद्वाज, सुनील यादव, महेंद्र आर्य, डम्मी चोपड़ा, डीके गंगवार, प्रमोद शर्मा, राजेंद्र राठौर, गोविंद शर्मा, मनमोहन सिंह, गौतम पपनेजा, वासु गुंबर आदि मौजूद रहे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद