व्हाट्सएप पर लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 15 लाख

Spread the love

हल्द्वानी । व्हाट्सएप पर एक लिंक भेजकर जालसाज ने एक व्यक्ति का बैंक खाता खाली कर दिया। कुछ ही देर में 14 लाख 87 हजार रुपये उड़ गए। पीड़ित ने मामले में साइबर पुलिस स्टेशन रुद्रपुर में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसे कोतवाली पुलिस को ट्रांसफर कर दिया गया है।

कोतवाली क्षेत्र निवासी प्रह्लाद सिंह ने पुलिस को बताया कि 27 अगस्त को उनके पास एक व्यक्ति ने खुद को पंजाब नेशनल बैंक का क्रेडिट कार्ड अधिकारी बताते हुए फोन किया। उसने व्हाट्सएप पर लिंक भेजा और क्रेडिट कार्ड के लिए फॉर्म भरने को कहा। पीड़ित ने फार्म में अपना नाम, पता, बैंक खाता संख्या, डेबिट कार्ड नंबर, डेबिट कार्ड का सीवी नंबर व अन्य जानकारी भर दीं।

जालसाज ने उनसे कहा कि क्रेडिट कार्ड 72 घंटे के अंदर उन तक पहुंच जाएगा और एक दिन में कार्ड से आठ लाख और दूसरी बार में दो लाख रुपये खर्च करने की बात कही। जालसाज ने पांच लाख रुपये क्रेडिट कार्ड में भेजने का मैसेज भी भेजा, लेकिन असल में पैसे डेबिट (कट) चुके थे। इसके बाद और पांच लाख रुपये कट गए।

एफडी खाते से 4.86 लाख रुपये ओवरड्राफ्ट कर और पत्नी के साथ ज्वाइंट अकाउंट से भी एक हजार रुपये उड़ा दिए। कोतवाल उमेश कुमार मलिक ने बताया कि रुद्रपुर साइबर थाने से जीओ एफआईआर ट्रांसफर हुई है, इसकी जांच लालकुआं कोतवाल डीएस फर्त्याल को सौंपी गई है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    विधायक करते रहे इंतजार, महापौर ने खुलवाया परशुराम चौक का कट जनता बोली— विधायक से 4 साल में नहीं हुआ काम

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। परशुराम चौक पर लंबे समय से बंद पड़े कट को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिली। लोगों का कहना है कि पिछले चार वर्षों से…

    दिव्यांग से प्रेम,शादी और दिया झांसा:-मुकदमा हुआ दर्ज कोतवाली इलाके की दूधिया नगर का है मामला  मोहब्बत पर लूटता रहा मेहनत की कमाई

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर :-कोतवाली इलाके की दूधिया नगर में एक ऐसा मामला सामने आया है। जहां पांच बहनों का इकलौता दिव्यांग भाई ने एक युवती को दिल से चाहा और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विधायक करते रहे इंतजार, महापौर ने खुलवाया परशुराम चौक का कट जनता बोली— विधायक से 4 साल में नहीं हुआ काम

    विधायक करते रहे इंतजार, महापौर ने खुलवाया परशुराम चौक का कट जनता बोली— विधायक से 4 साल में नहीं हुआ काम

    दिव्यांग से प्रेम,शादी और दिया झांसा:-मुकदमा हुआ दर्ज कोतवाली इलाके की दूधिया नगर का है मामला  मोहब्बत पर लूटता रहा मेहनत की कमाई

    सलाउददीन गिरफ्तार,डेटोनेटर सहित हथियार बरामद  विदेशी पिस्टल,एके 47 के कारतूस भी हुए बरामद देश-प्रदेश में फैला रहा था कट्टरपंथी का जाल

    गरीब बेटी का मजाक,रिश्ता तय कर मांग डाला दहेज  थाना ट्रांजिट कैंप इलाके का है मामला   न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज

    पत्रकार की आवाज़ बनी बुजुर्ग की फरियाद, सीएम धामी ने दिए समस्या समाधान के निर्देश

    पत्रकार की आवाज़ बनी बुजुर्ग की फरियाद, सीएम धामी ने दिए समस्या समाधान के निर्देश