रुद्रपुर। एक प्लास्टिक दाना बनाने वाली फैक्टरी में अचानक आग लग गई। आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और धुएं का गुबार छा गया। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने पांच वाहनों की मदद से तीन घंटे में आग पर काबू पाया।
मलसी रोड में स्थित एमबी ट्रेडर्स में प्लास्टिक का दाना तैयार होता है। शनिवार की सुबह अचानक फैक्टरी में आग लग गई। फैक्टरी कर्मियों ने आग बुझाने की कोशिश लेकिन वह बेकाबू हो गई। सूचना पर प्रभारी एफएसओ चंद्र प्रकाश के नेतृत्व में यूनिट फायर टेंडर के साथ घटनास्थल पर पहुंची।फायर कर्मियों ने होज पाईप की मदद से मोटर फायर इंजन से पम्पिंग कर आग को बुझाना शुरू कर दिया। आग बढ़ने पर फायर स्टेशन रुद्रपुर, पन्तनगर व किच्छा से एक-एक और महिन्द्रा कम्पनी से एक फायर यूनिट मंगाया गया। वे भी मौके पर पहुंचे थे। सभी फायर यूनिटों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पा लिया। आग में फैक्टरी में रखा प्लास्टिक स्क्रैप का सामान, मशीन, कम्पनी का स्ट्रक्चर सहित काफी सामान चल गया। बताया कि शार्ट सर्किट से आग लगने की संभावना है। कोई जनहानि नहीं हुई है। नुकसान की जानकारी ली जा रही है।
विधायक करते रहे इंतजार, महापौर ने खुलवाया परशुराम चौक का कट जनता बोली— विधायक से 4 साल में नहीं हुआ काम
Spread the loveरुद्रपुर। परशुराम चौक पर लंबे समय से बंद पड़े कट को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिली। लोगों का कहना है कि पिछले चार वर्षों से…


