फिर फिसली हरभजन सिंह चीमा की जुबान: बोले- गर्म तासीर वाला खाना खाने से बढ़ रहे हैं यौन अपराध

भाजपा के पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा की जुबान एक बार फिर फिसल गई। पूर्व में उन्होंने कहा था कि दुष्कर्म के पीछे महिलाओं का छोटा पहनावा जिम्मेदार है। अब उन्होंने कहा है कि गर्म तासीर वाला खाना खाने से यौन और महिला अपराध बढ़ रहे हैं।

मंगलवार को भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा ने कहा कि महिला हिंसा और दुष्कर्म का मुख्य कारण आज इन्सान की गर्म तासीर वाली चीजों का खुराक में बढ़ोतरी होना है। कहा कि इन्सान जानवरों जैसा हो गया है। कहा-आज भाई-बहन, चाचा-भतीजी सभी रिश्ते खत्म होते जा रहे हैं।चीमा ने कहा कि महिलाओं के साथ हो रही हिंसा और दुष्कर्म को रोकने के लिए स्कूली शिक्षा में एक विषय ऐसा होना चाहिए जो इन अपराधों के प्रति उन्हें जागरूक करे। कहा कि हमारी सरकार ने जो लिव इन रिलेशनशिप कानून बनाया है वह विदेशों की नकल है। लिव इन रिलेशनशिप कानून भारत के संस्कारों के अनुरूप नहीं है।

चीमा ने कहा कि हमारे लीडर वही भाषा बोलते हैं, जो जनता बोलती है, जबकि लीडर की भाषा निर्देशनुमा होनी चाहिए। देश की आबादी नियंत्रित किए जाने के प्रति हमारी लीडरशिप की सोच अच्छी है लेकिन क्रियाशील न होने से महिलाओं को हिंसा एवं दुष्कर्म जैसी यातनाओं से गुजरना पड़ता है।

लिव इन रिलेशन गलत नहीं : विधायक चीमा
विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने कहा कि लिव इन रिलेशनशिप को इसलिए लाया गया ताकि जो बच्चे गलत  रह रहे हैं, उन्हें लीगल फॉर्म में लाया जाए। यह कोई गलत चीज नहीं है। कहा कि महिलाओं के प्रति भेदभाव न हो, इसके लिए परिवार के बीच ऐसे संबंध होने चाहिए कि माता-पिता को बच्चों के बारे में पता होना चाहिए। इसके लिए एक समय का भोजन पूरे परिवार को एक साथ करना चाहिए।

 

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद