एक करोड़ से अधिक का घोटाला करने वाला पूर्व प्रबंधक गिरफ्तार

अल्मोड़ा। नगर के एलआरसाह रोड स्थित नैनीताल बैंक में धोखाधड़ी से लोन की बैंक लिमिट को बढ़ाकर बैंक में एक करोड़ से अधिक का घोटाला करने के मामले में पुलिस ने आरोपी पूर्व प्रबंधक को गिरफ्तार किया है। पुलिस अन्य की तलाश में जुटी है। बीते माह 14 अप्रैल को नगर के एलआरसाह रोड स्थित नैनीताल बैंक के मैनेजर चंद्रशेखर तिवारी ने पुलिस में तहरीर दी। उन्होंने पूर्व प्रबंधक और दो अन्य पर आपराधिक षड़यंत्र रचकर धोखाधड़ी से लोन की बैंक लिमिट को बढ़ाकर नैनीताल बैंक से कुल 1,01,67,890 रुपये का ऋण प्राप्त कर बैंक को हानि पहुंचाने का आरोप लगाया था। इस मामले में कोतवाली में धारा 318(4)/61(2)/316(5) बीएनएस में केस दर्ज हुआ था। केस दर्ज होने के बाद पुलिस इस मामले में आरोपियों की दबोचने में जुटी थी। कोतवाल योगेश चंद्र उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस टीम को इस मामले में सफलता मिली है। पुलिस ने पूर्व प्रबंधक राहुल पंत निवासी त्यूनरा निकट गोपालधारा अल्मोड़ा को उसके निवास स्थान से गिरफ्तार किया है। कोतवाल ने बताया कि अन्य वांछित अपराधियों की धरपकड़ जारी है। पुलिस टीम में बेस चौकी प्रभारी बृजमोहन भट्ट, कपिल राठी, हरदीप सिंह शामिल थे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद