सात सूत्रीय मांगों को लेकर सड़क पर उतरीं भोजन माताएं

रुद्रपुर: सात सूत्रीय मांगों को लेकर उत्तराखंड भोजन माता कामगार यूनियन के बैनर तले बड़ी संख्या में भोजन माताएं गांधी पार्क में एकत्रित हुईं। यहां से भोजन माताओं ने डीएम कार्यालय तक विरोध जुलूस निकाला। इस दौरान उन्होंने जिलाधिकारी के माध्यम से एक ज्ञापन मुख्यमंत्री को प्रेषित किया। मंगलवार को मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में भोजन माताओं ने कहा कि पिछले लंबे समय से यूनियन मानदेय बढ़ाने सहित कई मांगों को लेकर संघर्षरत हैं। बावजूद प्रदेश सरकार भोजन माताओं की अनदेखी कर रही है। उन्होंने प्रदेश सरकार से भोजन माताओं का मानदेय 26000 रुपये करने, कम संख्या वाले विद्यालयों में भोजन माताओं को हटाने की बजाए समायोजित करने, मानदेय को बैंक खाते में ही जमा कराने करने की मांग उठाई। इसके अलावा सेवानिवृत्त होने पर सम्मानित राशि से प्रोत्साहित करने, 12 माह के मानदेय के साथ ही केंद्र सरकार की योजनाओं से भी लाभान्वित करने, प्रधानमंत्री पोषण योजना सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार संचालित किए जाने का मुद्दा उठाया। उन्होंने आगाह किया कि यदि सरकार ने मांगों पर गौर नहीं किया वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगी। इस अवसर पर रेखा राणा, संध्या रानी, राधा जोशी, धर्मवती, सुनीता रानी आदि मौजूद रहे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद

    रुद्रपुर   24 सितंबर की रात शिव एनक्लेव में हुई तबाड़तोड़ गोलीबारी और तोड़फोड़ मामले में कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प पुलिस ने तीन अभियुक्तों की गिरफ्तारी की और एक पिस्टल,तमंचा और कारतूस…

    तीन सालों में रिश्वत खोरी में दागदार हो चुकी हैं आबकारी   कई अधिकारी-कर्मचारी जा चुके है जेल   वर्ष 2023 से 2026 के मामले आए सामने

    रुद्पुर-  हिमाचल के कारोबारी के घर हुई करोड़ों की चोरी का सोना और नकदी बटवारे में फंसे आबकारी दरोगा और सिपाही का यह कोई पहला मामला नही था। पिछले तीन…

    You Missed

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद

    तीन सालों में रिश्वत खोरी में दागदार हो चुकी हैं आबकारी   कई अधिकारी-कर्मचारी जा चुके है जेल   वर्ष 2023 से 2026 के मामले आए सामने

    तीन सालों में रिश्वत खोरी में दागदार हो चुकी हैं आबकारी   कई अधिकारी-कर्मचारी जा चुके है जेल   वर्ष 2023 से 2026 के मामले आए सामने

    भारत निर्वाचन आयुक्त को लेकर कांग्रेसियों का विरोध मार्च   निकाली पुतले की शव यात्रा,कलेक्ट्रेट कूच   राष्ट्रपति को भेजा खत,भंग हो सभी आदेश

    भारत निर्वाचन आयुक्त को लेकर कांग्रेसियों का विरोध मार्च   निकाली पुतले की शव यात्रा,कलेक्ट्रेट कूच   राष्ट्रपति को भेजा खत,भंग हो सभी आदेश

    बीमा कंपनी-डीलर को देना होगा 15 हजार हर्जाना  उपभोक्ता फोरम ने सुनाया फैसला  उपभोक्ता ने दायर की थी याचिका

    किच्छा पालिका चुनाव:-लामबंद हुए अधिवक्ता मतगणना कराने का उठाया मुद्दा -निर्वाचन आयोग को लिखा खत

    किच्छा पालिका चुनाव:-लामबंद हुए अधिवक्ता मतगणना कराने का उठाया मुद्दा -निर्वाचन आयोग को लिखा खत

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी