दलाली मांगने के वायरल ऑडियो कांड का भंडाफोड़: जावेद के साथ सुरजीत गिरफ्तार

दलाली मांगने के वायरल ऑडियो कांड का भंडाफोड़: जावेद के साथ सुरजीत गिरफ्तार
पांच हजार के चेक देने के लिए हड़पी तीन हजार की दलाली
रुद्रपुर। लाभार्थियों को मुख्यमंत्री राहत कोष के आर्थिक चेक वितरण का मामला सुर्खियों में छाया हुआ है। वहीं पिछले दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक ऑडियो क्लिप में खुलेआम पांच हजार के चेक दिलाने के नाम पर तीन हजार रुपये रिश्वत देने की डिमांड की जा रही थी। वहीं दूसरे पक्ष के व्यक्ति द्वारा भी तीन हजार की बजाय दो हजार में चेक देने की बात कही गई। हालांकि ऑडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद रुद्रपुर में राजनीतिक माहौल गर्म हो गया। आनन फानन में पुलिस ने पूरे प्रकरण की जांच कर आरोपी युवक के खिलाफ कार्यवाही शुरू कर केस दर्ज किया गया है।

एसएसपी डा. मंजूनाथ टीसी ने वायरल हुए दलाली मांगने के ऑडियो कांड का खुलासा किया है। वहीं मामले में शामिल आरोपी जावेद व सुरजीत को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें एक दुर्घटना में घायल भगवान दास नाम के व्यक्ति ने मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता के लिए आवेदन किया था। जिस पर उसे पांच हजार रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत हुई, जिसका चेक तहसील में आया था। तहसील से यह चेक किसी के माध्यम से जावेद नाम के व्यक्ति तक पहुंच गया। जावेद इस चेक की ऐवज में भगवान दास से तीन हजार रुपये की रिश्वत की मांग कर रहा था। इसका ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामला बढ़ने पर जावेद के खिलाफ राजस्व उपनिरीक्षक की ओर से ट्रांजिट कैम्प थाने में जावेद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। एसएसपी मंजूनाथ टिसी ने कहा कि कमीशन खोरी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जायेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से लाभार्थियों को मिलने वाली धनराशि के चेक को उपलब्ध कराए जाने के एवज में कमीशन मांगने वाले बख्शे नहीं जायेंगे।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद