वार्ड 29 सुभाष कॉलोनी में चार आरोपियों ने की मारपीट, पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की

रुद्रपुर। जबरन घर में घुसकर पिता-पुत्र पर हमला करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वार्ड 29 सुभाष कॉलोनी निवासी जाकिर पुत्र बब्बू खां ने बताया कि 19 अक्तूबर की रात वह बाजार जा रहा था। जैसे ही वह नजीम के घर के सामने गली में पहुंचा, वहां पहले से मौजूद नजीम, अरमान, सूरज और शाहरुख ने उसे पकड़ लिया और जबरन घर के अंदर ले जाकर कमरे में बंद कर दिया।

आरोप है कि चारों ने गाली-गलौज करते हुए उसकी पिटाई की और जान से मारने की धमकी दी। शोर सुनकर पड़ोसी पहुंचे और किसी तरह उसे छुड़ाया।

बाद में जब उसका बेटा सुहेल शिकायत देने बाजार चौकी जा रहा था, तभी आरोपी रास्ते में मिल गए और उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमलावर सुहेल को अधमरी हालत में छोड़कर फरार हो गए। राहगीरों की मदद से घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जाकिर ने बताया कि आरोपी उन पर पुराने केस को वापस लेने का दबाव बना रहे हैं और लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    रुद्रपुर। खेड़ा कॉलोनी स्थित कादरी मस्जिद  में रात के समय चार अज्ञात लोगों  पहुंचे नायब इमाम ने मस्जिद कमेटी को बताया कि वह अपने आप को पुलिस  वाला बता रहे…

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    रुद्रपुर: पहाड़गंज निवासी एक युवक ने बहन के साथ मारपीट करने और दहेज के लिए उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति समेत अन्य के खिलाफ पुलिस को तहरीर…

    You Missed

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच   आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार तैनाती कार्याकाल होगा जांच का दायरा

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी