बिना स्वीकृति ट्रांसफार्मर हटाने पर जेई निलंबित

दिनेशपुर। दिनेशपुर-दुर्गापुर रोड पर ऊर्जा निगम के अवर अभियंता (जेई) को किसान के खेत से बिना स्वीकृत इस्टीमेट और नियमानुसार प्रक्रिया के ट्रांसफार्मर व बिजली पोल हटाने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। विभागीय जांच में जेई की गंभीर लापरवाही प्रमाणित होने पर यह कार्रवाई की गई।

दुर्गापुर नंबर दो निवासी एक किसान ने 21 अगस्त 2025 को एसडीओ गदरपुर को प्रार्थना पत्र देकर खेत में लगे ट्रांसफार्मर और पोल को हटाने की मांग की थी। किसान ने बताया कि ट्रांसफार्मर के कारण खेत का बड़ा हिस्सा खेती से वंचित है और उसने शिफ्टिंग का पूरा खर्च स्वयं वहन करने की सहमति दी थी।

विभागीय नियमों के अनुसार, किसी भी ट्रांसफार्मर या पोल की शिफ्टिंग से पहले संबंधित अवर अभियंता को स्थल सर्वे कर अनुमानित खर्च का इस्टीमेट तैयार कर वरिष्ठ अधिकारियों से स्वीकृति लेना आवश्यक होता है। लेकिन आरोप है कि दिनेशपुर के अवर अभियंता अरुण कुमार ने बिना किसी स्वीकृति के अपने स्तर से ही ट्रांसफार्मर और डबल पोल की शिफ्टिंग करा दी।

विभाग ने इस मामले में गोपनीय जांच कमेटी गठित की, जिसमें जेई की लापरवाही सिद्ध हुई। इसके बाद ऊर्जा निगम ने अरुण कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए गदरपुर के अवर अभियंता मेहताब अली को दिनेशपुर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।

– देवेंद्र कुमार जोशी, अधीक्षण अभियंता, रुद्रपुर

Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    रुद्रपुर। खेड़ा कॉलोनी स्थित कादरी मस्जिद  में रात के समय चार अज्ञात लोगों  पहुंचे नायब इमाम ने मस्जिद कमेटी को बताया कि वह अपने आप को पुलिस  वाला बता रहे…

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    रुद्रपुर: पहाड़गंज निवासी एक युवक ने बहन के साथ मारपीट करने और दहेज के लिए उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति समेत अन्य के खिलाफ पुलिस को तहरीर…

    You Missed

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच   आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार तैनाती कार्याकाल होगा जांच का दायरा

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी