करोड़ के लालच में STF के जाल में फंस गया तस्कर,

उत्तराखंड एसटीएफ और यूपी एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में बरेली से दो हाथी दांत के साथ पकड़े गए तीन वन्यजीव तस्कर मोटे दामों में दांत बेचना चाहते थे। हाथी दांत बिकवाने की जिम्मेदारी गिरफ्तार सेवादार ने ली थी। उसी के माध्यम से मामले की डील हुई थी, लेकिन भनक एसटीएफ को लग गई थी। अब यूपी एसटीएफ हाथी के शिकार वाले क्षेत्र को तस्दीक करने में जुटी है।

मंगलवार को उत्तराखंड और यूपी एसटीएफ ने बरेली के सीबीगंज क्षेत्र से दो हाथी दांतों के साथ तीन वन्यजीव तस्करों को गिरफ्तार किया था। तस्करों में आदित्य विक्रम निवासी मां वैष्णो कुंज, ग्रीन पार्क, थाना बारादरी, बरेली, नत्था सिंह निवासी गंगा बेहड़ फॉर्म, थाना मिगहसन जिला लखीमपुर खीरी व हाल निवासी नानकमत्ता गुरुद्वारा, थाना नानकमत्ता और करण सिंह निवासी, गली नंबर 1 मकान नंबर 3 थाना बारादरी बरेली शामिल थे।गिरफ्तार नत्था सिंह ने नानकमत्ता गुरुद्वारे का सेवादार था। सूत्रों के अनुसार नत्था सिंह कुछ समय पहले ही आदित्य और करण के संपर्क में आया था। उसने हाथी दांत का सौदा करोड़ों में कराने का जिम्मा लिया था। इसके लिए 50 लाख से अधिक की डील हो चुकी थी, लेकिन अभियुक्तों का लालच करोड़ तक पहुंच गया था।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद