गैस सिलेंडर धमाका: चार लोग झुलसे, ट्रांजिट कैंप में तीसरी बार हादसा

Spread the love

रुद्रपुर :-थाना ट्रांजिट कैंप का इलाका उस वक्त धमाकों से गूंज उठा। जब सिलेंडर फटने से आगे के गुब्बारे आसमान में उड़ने लगे और परिवार आग से झुलसने लगा। सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन की टीम घटनास्थल की ओर दौड़ पड़ी। तो भयावह मंजर देखकर हैरान हो गई। आनन फानन में घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। जिसमें तीन महिलाएं और एक तीन वर्ष की बच्ची भी झुलस गया। डॉक्टरों ने घायलों का उपचार शुरू कर दिया है। जहां दो महिलाओं की हालत नाजुक बनी हुई है। जिनको आईसीयू में भर्ती किया है। अब सवाल यह उठता है कि थाना इलाके में अग्निकांड महज गैस रिसाव की वारदात है या फिर गैस रिफिलिंग की कालाबाजारी का धंधा चल रहा है,क्यों कि अग्निकांड की यह दूसरी भयावह घटना घटित हुई है। पुलिस व अग्निशमन विभाग ने जांच शुरू कर दी है।

बताते चले कि थाना ट्रांजिट कैंप स्थित चामुंडा मंदिर का इलाका बुधवार की सुबह पौने नौ बजे तक सामान्य था,लेकिन अचानक धमाकों के साथ इलाका गुंजने लगा और चीख पुकार की आवाज आने लगी। आग के गोले आसमान छूने लगे और बस्ती में भगदड़ की स्थिति पैदा हो गई। सूचना मिलते ही सीएफओ महेश चंद्र व थाना प्रभारी मोहन चंद्र पांडेय भी पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल की ओर पडे। तो देखा कि कमरों के बाहर तीन महिलाएं और एक तीन साल का बच्चा बुरी तरह से झुलसा पड़ा है और कमरों से आग की लपटें उठ रही है। आनन फानन में घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां 50 वर्षीय देवकी ,30 साल की अनीता,21 साल की संगीता और तीन वर्षीय बच्ची पारुल का उपचार शुरू करते हुए भर्ती किया गया। जिसमें देवकी व अनीता की हालत नाजुक बताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में पुलिस अग्निकांड को गैस रिसाव बता रही है,जबकि अग्निशमन विभाग गैस रिसाव नहीं,बल्कि गैस रिफिलिंग की घटना की आशंका जता रही है। पुलिस व अग्निशमन ने अग्निकांड की जांच शुरू कर दी है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-एस.आई.आर सर्वे पूर्ण होने के बाद पूर्व विधायक की बुजुर्ग माता को आपत्ति नोटिस मिलने के बाद शहर की राजनीति गरमा गई है और गुस्साएं पूर्व विधायक…

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। छापामार टीम ने पाया कि जय गुरुदेव कंपनी द्वारा बेची जा रही मशीनें प्रसिद्ध ब्रांड शक्तिमान की महत्वपूर्ण मॉडल की हुबहु नकल प्रतीत हुई। जो कि किसानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप