तीन तमंचे, 2.664 किलोग्राम गांजा,सेरान-अबूजर गिरफ्तार  बाजपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता अभियुक्तों पर दर्ज है एनडीपीएस के मुकदमे

 रुद्रपुर:-ऑपरेशन प्रहार के तहत बाजपुर पुलिस को उस वक्त बड़ी सफलता मिली। जब पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो अभियुक्तों को भारी मात्रा में गांजा,तीन तमंचे सहित कई जिंदा कारतूस बरामद किए। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ एनडीपीएस का मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश कर दिया है।

खुलासा करते हुए एसएसपी अजय गणपति कुंभार ने बताया कि 14 अप्रैल को कोतवाली बाजपुर पुलिस इलाके में सघन चेकिंग अभियान संचालित कर रही थी कि जैसे ही पुलिस ने लेबडा नदी तिराहे के समीप वाहनों की चेकिंग शुरू की। उसी वक्त दो युवक पुलिस को देखकर सकपकाकर भागने की कोशिश करने लगे। संदेह होने पर पुलिस ने पीछा किया और घेराबंदी की युवकों को दबोच लिया। पूछताछ में अभियुक्तों ने अपना नाम खताड़ी ब्लाक रोड थाना राम नगर निवासी सैरान अंसारी और मीट मार्केट खताडी रामनगर निवासी मोहम्मद अबूजर बताया। तलाशी लेने पर अभियुक्त के कब्जे से 315 बोर के तीन तमंचे,दो जिंदा कारतूस और 2.664 किलोग्राम गांजा भी बरामद किया। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वह गांजा सप्लाई करते है और पिछले लंबे समय से इस धंधे में लगे है। हथियार रखने का कारण यह है कि मौका पाकर हथियार भी सप्लाई कर मोटी रकम वसूलते है। पुलिस ने अभियुक्तों के खिलाफ एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज कर लिया। जांच में पता चला कि सैरान व अबूजर के खिलाफ एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट का मुकदमा वर्ष 2025 में भी दर्ज है। पुलिस ने अभियुक्तों को न्यायालय में पेश कर दिया है।

 

Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    रुद्रपुर। खेड़ा कॉलोनी स्थित कादरी मस्जिद  में रात के समय चार अज्ञात लोगों  पहुंचे नायब इमाम ने मस्जिद कमेटी को बताया कि वह अपने आप को पुलिस  वाला बता रहे…

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    रुद्रपुर: पहाड़गंज निवासी एक युवक ने बहन के साथ मारपीट करने और दहेज के लिए उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति समेत अन्य के खिलाफ पुलिस को तहरीर…

    You Missed

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच   आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार तैनाती कार्याकाल होगा जांच का दायरा

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी